प्रियंका चोपड़ा ने दी ऐसी सलाह जो हर महिला को जरूर मान लेनी चाहिए

प्रियंका चोपड़ा ने महिलाओं को कुछ ऐसी सलाह दी हैं जिसे मान लेने से उनकी जिंदगी बदल सकती हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी बदलना चाहती हैं तो आपको प्रियंका की ये एड्वाइज जरूर मान लेनी चाहिए।
इन दिनों प्रियंका का नाम निक से जोड़ा जा रहा है, हर तरफ इस जोड़ी के प्यार के चर्चे हो रहे हैं। अंबानी के बेटे की सगाई का प्री-सेलिब्रेशन हो या फिर गोवा में हॉलीडे मनाना हो यह जोड़ी साथ में दिखाई दीं। अभी तक प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लव लाइफ के बारे में मीडिया के सामने खुलकर इजहार तो नहीं किया लेकिन महिलाओं की जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी सलाह दी हैं जो सच में एक महिला की जिंदगी बदल सकती है।

महिला खुद से प्यार करना सीखें
'एल्युर' मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा , “हमें हमेशा से यह कहा गया है कि केवल एक ही जीत सकता है। केवल सर्वश्रेष्ठ को ही सबसे अच्छा लड़का मिलेगा और केवल सबसे अच्छे को ही सबसे अच्छी नौकरी मिलेगी और इसलिए हम सारा वक्त दूसरों को अपनी राह से हटाने में लगा देते हैं। ऐसा करने के बदले हमें खुद से प्यार करना सीखना चाहिए।“
Read more: प्रियंका और निक की लव स्टोरी यहां से हुई शुरू, जल्द ही करेंगे सगाई?

आपसे सुंदर कोई नहीं
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि महिलाओं के साथ हमेशा दूसरे दर्जे के नागरिकों की तरह व्यवहार किया जाता है। वहीं पुरुषों से विपरीत उन्हें सुंदरता के कुछ मापदंडों का पालन करने के लिए मजबूर किया जाता है। महिलाओं को ऐसा मान कर चलना चाहिए कि जैसे उनसे सुंदर कोई नहीं है।
Read more: प्रियंका चोपड़ा के सारे राज खुल जाएंगे, उनकी निजी जिंदगी की हर छोटी से बड़ी बात जानते होंगे आप

किसी के मुताबिक नहीं बल्कि अपनी शर्तों पर जिंदगी जिएं
प्रियंका कहा कहना है, “क्या हम केवल एक पल के लिए खुद से प्यार नहीं कर सकते हैं और कई मैगजीन को हमें बताने की जरूरत नहीं कि हम कैसे वजन कम करें या पुरुषों को लुभाने के लिए कैसे भूखे रहें? लोग हमेशा महिलाओं की प्रतिभाओं पर शंका करते हैं इसलिए महिलाओं को खुद की आलोचना करना बंद कर देना चाहिए। किसी को लुभाने के लिए नहीं बल्कि अपने लिए काम करना सीखें।“
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।