herzindagi

अपनी बहनों के बेहद करीब हैं अर्जुन कपूर, फोटोज के जरिए देखिए उनकी स्पेशल बॉन्डिंग

26 जून 2022 को मुंबई में जन्म एक्टर अर्जुन कपूर 37 साल के हो गए हैं। अर्जुन बी-टाउन के उस खानदान से ताल्लुक रखते हैं, जिनके परिवार में सभी लोग फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उनके पिता बोनी कपूर मशहूर फिल्म निर्माता हैं, वहीं उनके चाचा अनील कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। अर्जुन की बहन सोनम और जाह्नवी भी दोनों बॉलीवुड में अपना नाम कमा रही हैं। वहीं जल्द छोटी खुशी भी फिल्मी पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं। ऐसे में अर्जुन का पूरा परिवार ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। अर्जुन ने भी साल 2012 में फिल्म ‘इशकजादे’ फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की।  फिल्मी करियर के अलावा अर्जुन की निजी जिंदगी हमेशा से चर्चा में रही है। जहां अर्जुन अपनी बहनों को लेकर काफी केयरिंग नजर आते हैं। रियल सिस्टर अंशुला के अलावा अर्जुन अपनी स्टेप सिस्टर जाह्नवी और खुशी के भी काफी करीब हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर अर्जुन अपनी बहनों के साथ फोटोज शेयर करते नजर आते हैं। फोटोज में अर्जुन और उनकी बहनों की बॉन्डिंग साफ देखी जा सकती है। 

Pragati Pandey

Editorial

Updated:- 24 Jun 2022, 13:06 IST

जाह्नवी और अर्जुन की स्पेशल बॉन्डिंग-

Create Image :

श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन जाह्नवी का सपोर्ट सिस्टम बने। इसके बाद दोनों ‘कॉफी विद करण’ शो में साथ नजर आए। जहां अर्जुन ने बताया कि कैसे सभी गिले-शिकवे भूलकर अर्जुन ने फैमिली को साथ लाने के बारे में सोचा। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए अर्जुन की मां को तलाक दिया था। जिसके बाद लंबे समय तक अर्जुन और अंशुला ने तकलीफ महसूस की। पारिवारिक समस्याओं के बाद भी अर्जुन जाह्नवी और खुशी का सपोर्ट सिस्टम बने। 

बहनों की करते हैं चिंता-

Create Image :

अर्जुन अपनी बहनों की बहुत केयर करते हैं। वो अक्सर अपनी बहनों को अलग-अलग चीजों से जुड़ी एडवाइज दिया करते हैं, जिससे बहनों के साथ उनका बॉन्ड और भी ज्यादा मजबूत होता है।

तो ये थी अर्जुन के साथ उनकी बहनों की खास तस्वीरें, जिसमें बहनों के प्रति उनकी प्यार साफ नजर आ रहा है। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

खुशी कपूर के साथ अर्जुन की बॉन्डिंग-

Create Image :

साल 2018 के पहले अर्जुन और उनकी स्टेप सिस्टर में कोई खास बॉन्डिंग नहीं थी। लेकिन उसके बाद से अर्जुन और खुशी की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी हुई है। खुशी और अर्जुन कई बार ईवेंट में साथ स्पॉट किए गए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जताया करते हैं। दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग देखकर लगता है कि अर्जुन जिम्मेदार होने के साथ-साथ कूल भाई भी हैं।

अंशुला के साथ अर्जुन की बॉन्डिंग-

Create Image :

अंशुला कपूर अर्जुन की रियल सिस्टर हैं और हमेशा अर्जुन के साथ साए की तरह होती हैं। अर्जुन मानते हैं कि अंशुला और वो हर बात डिसकस करते हैं। वहीं अंशुला कहती हैं कि अर्जुन उनके लाइफ के एडवाइजर हैं, जहां उनकी लाइफ से जुड़े हर मामले में अर्जुन उनके साथ रहते हैं। अंशुला सोशल मीडिया पर अक्सर अर्जुन के साथ फोटोज शेयर किया करती हैं, जिसे देखकर यही लगता है अंशुला अपने भाई से बेहद करीब हैं।

इसे भी पढ़ें- मलाइका के लिए धड़कता है अर्जुन कपूर का दिल, करण जौहर के शो में कबूल किया, नहीं हूं सिंगल

सोनम कपूर के साथ अर्जुन की बॉन्डिंग-

Create Image :

सोनम कपूर अर्जुन की चचेरी बहन हैं। दोनों का बॉन्ड बेहद खास है, जहां अर्जुन कपूर और सोनम एक दूसरे की पोल खोलते नजर आते हैं। दोनों भाई-बहन से ज्यादा एक-दूसरे के दोस्त हैं। अर्जुन बताते हैं कि वो सोनम कपूर के साथ उनकी डेट पर थ्रर्ड वीलर बनकर जाया करते थे, ताकि घर पर कोई सवाल न करे। इसके अलावा सोनम के चक्कर में एक बार अर्जुन स्कूल में मार भी खा चुके हैं, जिसका किस्सा अर्जुन ने खुद बताया है।

रिया कपूर के साथ अर्जुन की बॉन्डिंग-

Create Image :

रिया अर्जुन की चचेरी बहन हैं और सोनम की रियल सिस्टर। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे को स्टोरी में टैग किया करते हैं। अर्जुन और अंशुला दोनों ही रिया की शादी में बड़े ही धूमधाम से पहुंचे जहां सभी कजिन्स साथ में इंजॉय करते नजर आए। 

शनाया कपूर के साथ अर्जुन की बॉन्डिंग-

Create Image :

शनाया अर्जुन की चचेरी बहन हैं और दोनों में अच्छी बॉन्डिंग नजर आती है। अक्सर फंक्शन और त्योहारों पर दोनों भाई-बहन फोटोज में साथ नजर आते हैं। अर्जुन शनाया के लिए एक अच्छे एडवाइजर भी हैं। हाल में खुशी की नई फिल्म आने पर अर्जुन अपनी दोनों बहनों को फिल्मी करियर की अडवाइज देते नजर आए। जहां उन्होंने दोनों को एप्रिशिएट किया। 

परफेक्ट भाई हैं अर्जुन कपूर-

Create Image :

यह कहना गलत नहीं होगा की अर्जुन एक परफेक्ट भाई हैं। वो हमेशा अपनी बहनों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही उनके साथ अच्छा वक्त बिताते हैं, जिससे रिश्ते और भी ज्यादा बेहतर हो सकें। 

परिवार को एक साथ जोड़ते हैं अर्जुन-

Create Image :

जाह्नवी कपूर का यह मानना है कि अर्जुन परिवार को साथ रखते हैं। परिवार का प्यार अर्जुन को अपनी 3 बहनों के करीब रखता है। लंबे समय के गिले-शिकवे के बाद अर्जुन अपनी बहनों के करीब आए हैं और तब से यह रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हुआ है। 

 इसे भी पढ़ें- अर्जुन कपूर की घड़ी की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप!

कजिन्स के साथ बेहद खास बॉन्डिंग-

Create Image :

अर्जुन अपनी रियल और स्टेप सिस्टर के अलावा अपनी कजिन बहनों के भी काफी करीब हैं। जहां अक्सर फैमिली फंक्शन और त्योहारों में उन्हें अपनी बहनों और भाइयों के साथ इंजॉय करते हुए देखा जाता है। ऐसे मौकों पर अर्जुन सभी बहनों के साथ घुल-मिलकर वक्त बिताते हैं।