Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:33 AM IST

प्रियंका चोपड़ा की ये हैं 5 सबसे महंगी चीजें, विदेश में हैं कई आलीशान घर

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आइए जानते हैं उनकी 5 सबसे महंगी चीजों के बारे में-
Updated:- 2021-07-18, 12:03 IST
image

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत की उन स्टार्स में आती हैं, जो ना सिर्फ सक्सेसफुल हैं, बल्कि रिच भी हैं। उपलब्धियों के अलावा प्रियंका कमाई के मामले में भी टॉप रहती हैं। दुनियाभर में एक्टर और बिजनेसवुमन के तौर अपना नाम कमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज कई महिलाओं के लिए एक इंस्पिरेशन हैं। काम के अलावा प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं एड और फिल्मों के अलावा वह एक साथ कई काम करती हैं।

18 जुलाई 1982 में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा के स्टारडम का अंदाजा उनके महंगे लाइफस्टाइल से लगाया जा सकता है। भारत में करोड़ों की प्रॉपर्टी होने के अलावा विदेश में भी उनका करोड़ों का आलीशान घर है। पॉप स्टार निक जोनस से शादी के बाद वह भारत में कम ही रहती हैं, लेकिन अक्सर वह आती जाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क में इंडियन रेस्टोरेंट SONA खोला है, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। वहीं आइए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा की 5 ऐसी महंगी चीजें, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

रोल्स-रॉयस घोस्ट कीमत

priyanka chopra car

वैसे तो प्रियंका चोपड़ा के पास कई गाड़ियां हैं जिसमें रोल्स-रॉयस घोस्ट से लेकर मर्सिडीज तक शामिल हैं। बात करें उनके रोल्स-रॉयस घोस्ट की तो इसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। वहीं Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की इस गाड़ी की कीमत 5.25 करोड़ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके पास यह गाड़ी है। बताया जाता है कि एक्ट्रेस कीमती गाड़ियों (नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की कीमती गाड़ियां) का काफी शौक रखती हैं।

गोवा में है करोड़ों का घर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

प्रियंका चोपड़ा का देश और विदेश में अपना घर तो है ही है, इसके अलावा एक्ट्रेस के पास अपना हॉलीडे होम भी है। गोवा में उनका अपना घर है, जहां वह फैमिली और फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा का घर गोवा में फेमस बागा बीच पर है। न्यूजबाइट्स की रिपोर्ट के अनुसार इस घर की कीमत 20 करोड़ बताई जाती है।

इसे भी पढ़ें: टीना मुनीम से अफेयर के कारण डिंपल ने छोड़ा था राजेश खन्ना का साथ, जानें उनकी जिंदगी में कौन था पहला प्यार

प्रियंका चोपड़ा की डायमंड ईयररिंग्स

priyanka earings

प्रियंका चोपड़ा की डायमंड रिंग की काफी चर्चा में रही थी। यह रिंग उन्हें निक जोनस ने गिफ्ट की थी, लेकिन इसके अलावा एक्ट्रेस के पास डायमंड के ईयररिंग्स भी हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है। बता दें कि साल 2016 में जब प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार ऑस्कर अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लिया था तो हर कोई उनके आउटफिट, कॉन्फिडेंस और एक्सेसरीज के बारे में बात कर रहा था। विदेशी मीडिया के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने 50 कैरेट के डायमंड ईयररिंग्स कैरी किए हुए थे, जिसकी कीमत 21.75 करोड़ बताई जाती है।

 

लॉस एंजिल्स का घर

priyanka chopra house

प्रियंका चोपड़ा का लॉस एंजिल्स में भी एक शानदार घर है, जिसे उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर लिया है। उनके इस घर में 7 बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। इसके अलावा इस घर में फिल्में देखने के लिए एक थिएटर है, खेलने के लिए गेम रूम है। बॉलिंग एली और इंडोर बास्केट बॉल कोर्ट के साथ-साथ एक सुंदर सा स्वीमिंग पूल भी है। उनके इस घर की कीमत 20 मिलियन डॉलर है यानी 144 करोड़ रुपए।

इसे भी पढ़ें: Interesting Facts: नीता अंबानी की भांजी इशिता सल्गाओकर के बारें में जानें ये 4 रोचक बातें

प्रियंका चोपड़ा के पास हैं महंगे पर्स

priyanka chopra expensive handbags

महंगे आउटफिट पहनने के अलावा प्रियंका चोपड़ा लाखों के हैंडबैग रखने की भी शौकीन हैं, जो हमेशा लोगों का ध्यान खींचते हैं। प्रियंका चोपड़ा के पास एक से बढ़कर एक हैंडबैग के लेटेस्ट कलेक्शन हैं। उनके इस पर्स की बात करें तो अमेरिकी डॉलर में इसकी कीमत करीब 10,800 बताई गई है। भारतीय पैसों में कन्वर्ट करें तो इसकी कीमत 8,24,877 रुपये होती है।

 

उम्मीद है कि आपको प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें हरजिदंगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।