Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

Happy birthday: जब फातिमा सना शेख ने ट्रोलर्स को दिया था मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को कई बार ट्रोल होना पड़ा है। चलिए जानते हैं उन्होंने कैसे इन ट्रोल्स का सामना किया था। 
Updated:- 2023-01-11, 11:24 IST
image

फिल्म दंगल से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख का आज जन्मदिन है। उनके सोशल मीडिया पर कई सारे फैंस हैं लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं कि इंटरनेट उन गुमनाम लोगों से भरा पड़ा है जो अक्सर बॉलीवुड हस्तियों को डराने-धमकाने का काम करते हैं। लोगों के भद्दे-भद्दे कमेंट्स को भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को झेलना पड़ता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को कई बार ट्रोलर्स ने उनकी फोटो को लेकर कई कमेंट्स किए थे जिसका उन्होंने सामना भी किया तो चलिए जानते हैं कि कैसे उन्होंने इन ट्रोल्स का सामना किया था। 

साड़ी के लिए किया गया था ट्रोल 

fatima sana shaikh reaction to trollers

अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को प्रभावित करने वाली फातिमा सना शेख को साड़ी की फोटो को लेकर ट्रोलर्स ने कई तरह के कमेंट किए थे। आपको बता दें कि फातिमा सना शेख अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर करती हैं। जब उन्होंने साड़ी पहनी हुई फोटो को शेयर किया था तो ट्रोलर्स ने कई ऐसे कमेंट किए थे।(ऐश्वर्या राय से लेकर दीपिका पादुकोण तक, अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण ट्रोल हो चुकी हैं ये एक्ट्रेस)

लोगों ने इस फोटो पर तमीज से कपड़े पहनने की हिदायत देनी शुरू कर दी। फोटो में फातिमा ब्लू कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही थी। ट्रोलर्स को उन्होंने यह जवाब दिया कि ऐसे लोग अपनी गंदी मानसिकता को दर्शाते हैं और इससे उनकी सोच समाज में नजर आती है। 

इसे भी पढ़ें-HZ एक्सक्लूसिव : ट्रोलर्स को आलिया का दो टूक जवाब, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं अपनी लाइफ में बहुत खुश हूं'

कपड़ो के लिए किया गया था ट्रोल 

fatima sana shaikh rected to tollers on social media

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने समुद्र तट के किनारे ब्लैक मोनोकिनी पहनकर अपनी स्टाइलिश तस्वीर शेयर की थी। इस लुक में भी एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं लेकिन कुछ लोगों को अभिनेत्री का यह लुक भी रास नहीं आया। कई ट्रोलर्स ने यह तक कह दिया कि रमजान के महीने में उन्हें ऐसी तस्वीर नहीं डालनी चाहिए।

वहीं किसी ने कहा कि 'मुस्लिम हो थोड़ा तो ख्याल करो'। ट्रोलर्स सिर्फ यही तक नहीं रुके उन्होंने फोटो के कारण फातिमा के अभिनय पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।(चेहरे पर ये चीज़ जरूर लगाती हैं फातिमा सना शेख, जानिए इनके ब्यूटी सीक्रेट्स) फातिमा ने इन ट्रोल्स पर ऐसा जवाब दिया था जो उनकी निडरता को दर्शाता है। आपको बता दें कि उन्होंने इन ट्रोल्स के जवाब में ' माई गमला.. माई फूल, माई बॉडी.. माई रूल्स' लिखा कर शेयर किया था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh)

इसके अलावा एक बार फातिमा सना शेख ने वीकेंड को एन्जॉय करते हुए अपनी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह कैजुअल लुक में नजर आ रही थीं। फातिमा ने अपने लुक को सिंपल रखते हुए टी-शर्ट के साथ शॉर्ट्स को डाला हुआ था। जैसे ही इस लुक में फातिमा ने अपनी तस्वीर शेयर की तो लोगों ने उनका जमकर मजाक बनाना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा 'बेशर्मी की हद है।' इस पर भी फातिमा ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। 

इसे भी पढ़ें- बर्थडे स्पेशल: क्या सच में एक हिन्दू पिता की बेटी हैं फातिमा सना शेख, जानें इनके बारे में

कई बार फातिमा को ऐसे ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा है जिसमें उनके और आमिर के बीच संबंध के बारे में लोग लिखते रहते हैं। डेटिंग की खबरों पर फातिमा सना शेख और आमिर खान ने कभी कुछ नहीं कहा है। ट्रोलर्स के द्वारा किए जा रहे गंदे कमेंट्स के बारे में आप क्या सोचते हैं हमें जरूर बताएं। हरजिंदगी की तरफ से फातिमा को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

 

Image credit- instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।