Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:10 PM IST

क्या आपकी Birth Date है 2, 11, 20 और 29, एक्सपर्ट से जानें कैसा होता है इनका स्वभाव?

मूलांक 2 यानी 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग चंद्रमा के प्रभाव से शांत स्वभाव के होते हैं। जानते हैं, इनके बारे में सबकुछ...
Updated:- 2026-09-01, 15:16 IST
2 birth date

2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण इस अंक से जुड़े लोगों में कोमलता, संवेदनशीलता और धैर्य देखने को मिलता है। ये लोग स्वभाव से बेहद शांत और सुलझे हुए होते हैं। वे हर परिस्थिति को बहुत ही समझदारी और गहराई से परखने के बाद ही कोई निर्णय लेते हैं। इनका व्यवहार और शांत मुस्कान किसी को भी पहली ही मुलाकात में प्रभावित कर लेती है। ऐसे में इन चार तारीख को जन्में लोगों का स्वभाव कैसा होता है, इसके बारे में जानना तो बनता है। इसके लिए हमने अनुभवी साइकोथेरेपिस्ट, एनर्जी हीलर और रेकी ग्रैंडमास्टर डेल्ना राजेश से भी बात की है। जानते हैं इनके स्वभाव के बारे में...

2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव

जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, जानते हैं इनके स्वभाव के बारे में... 

1. शांत मन वाले होते हैं

मूलांक 2 की सोच बहुत साफ और व्यावहारिक होती है। ये रिलेशनशिप्स को संभालने में अच्छे होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी इनका प्रदर्शन काफी सराहा जाता है। खास तौर पर कला, साहित्य, मनोविज्ञान, लेखन और प्रबंधन जैसे विषयों में इनकी पकड़ बहुत गहरी होती है। इन्हें एक अलग पहचान मिलती है। 

2 - 2026-09-01T144027.072

2. धैर्य और सहनशीलता का तालमेल

इस मूलांक से जुड़े लोगों की सबसे बड़ी ताकत उनका शांत मन है। वे बात-बात पर गुस्सा नहीं होते और न ही दूसरों पर अपना निर्णय थोपते हैं। दूसरों के विचारों और भावनाओं को समझने में ये काफी माहिर होते हैं। अपने इसी स्वभाव के कारण ये परिवार, दोस्तों और कार्यस्थल पर सभी के पसंदीदा बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें- 1, 10, 19 या 28 को हुआ है जन्म? जानें आपकी पर्सनैलिटी के छिपे राज

3. करियर, वर्क और इनका फाइनेंस

चंद्रमा की कृपा से मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के मन की बात को बिना कहे भी भांप लेते हैं। इसी खूबी के चलते ये कुछ खास फील्ड्स में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

  • सफल करियर: काउंसलिंग, समाज सेवा, एचआर (HR), डिजाइनिंग, आर्ट, एक्टिंग और राइटिंग जैसे क्षेत्रों में ये काफी नाम कमाते हैं।
  • आर्थिक जीवन: धन-संपत्ति के मामले में इनका जीवन ज्यादा स्थिर नहीं रहता। ये अपनी मेहनत, प्लानिंग से जीवन में धीरे-धीरे लेकिन पक्की तरक्की हासिल करते हैं।

numerology

4. रिश्ते और प्यार में वफादारी

जब बात रिश्तों की आती है, तो मूलांक 2 के लोग बेहद वफादार और भावुक साथी साबित होते हैं। वे अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी खुशी का ध्यान रखते हैं। अपने शांत और सहयोगात्मक रवैये से ये किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक मजबूती से निभाते हैं। हालांकि, इनकी एक कमजोरी यह होती है कि ये कई बार दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखते-रखते अपनी मानसिक शांति खो बैठते हैं।

5. सेहत और जीवनशैली

सामान्य तौर पर मूलांक 2 वाले जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है, लेकिन एंंग्जायटी जैसी समस्या का सामना इन्हें करना पड़ सकता है।

  • ध्यान और योग: अपने मन को स्थिर और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए इन्हें नियमित रूप से मेडिटेशन और प्राणायाम करना चाहिए।
  • सात्विक खाना: अच्छा खाना और सही नींद इनके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

निष्कर्ष

मूलांक 2 के जातक अपनी तेज बुद्धि और व्यवहार से जीवन के हर मोड़ पर सफलता और सम्मान हासिल करते हैं। हालांकि, 2 तारीख में जन्में हर कोई ऐसे नहीं होते। यदि आपका जन्म भी किसी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो अपनी संवेदनशीलता को कमजोरी न बनने दें, बल्कि इसे अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाएं। 

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद चमक सकती है इन मूलांक के लोगों की किस्मत,  मिलते हैं राजसी ठाठ; क्या आप भी हैं इनमें से एक?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।