Bigg Boss OTT 2 होगा धमाकेदार, जानें डिटेल्स

Bigg Boss OTT 2 बस कुछ ही दिनों में ऑन एयर होने वाला है। देखना यह होगा कि इस बार कंटेस्टेेंट सलमान खान के वार से बच पाएंगे या नहीं। 
Updated:- 2023-06-14, 13:37 IST
image

आप चाहें कितना भी कह लें, लेकिन जनता के बीच बिग बॉस का क्रेज कभी कम नहीं होगा। भला दो लोग लड़ाई करें, तो हम शांति से कैसे बैठ सकते हैं? अब जो लोग टीवी पर यह लड़ाई नहीं देख पा रहे थे, उनके लिए शो के मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म चुना। 

टेलीविजन पर बिग बॉस के 16 सीजन ऑन एयर हो चुके हैं। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी बिग बॉस अपना दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स की बैंड बजाने के लिए इस बार को होस्ट कौन होगा? यह सीजन पिछले सीजन से अलग कैसा होगा, यह जानने के लिए आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा। 

सलमान खान करेंगे होस्ट

यह कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस शो को सलमान खान से बेहतर कोई होस्ट नहीं कर सकता है। इसलिए तो वह पिछले 10 से ज्यादा सालों से इस शो के होस्ट हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 सीजन का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था, लेकिन इस बार सलमान खान ओटीटी पर फैंस से रूबरू होंगे। 

जनता हो सकती है बॉस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे सुन यह पता चल रहा है कि इस बार पावर जनता के हाथों होगी। इस बार जनता असली बॉस होगी। हो सकता है कि आखिर में जनता गेम को पलट दे। 

इसे भी पढ़ें: ये हैं बिग बॉस शो के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले कुछ सवाल

शो होगा अनफिल्टर

सलमान खान ने कहा कि बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 काफी अलग होगा, क्योंकि इस बार फिल्टर नहीं होंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि राम मिलाई जोड़ी की तरह मैच बनेंगे। फैंस बिना मास्क के सभी कंटेस्टेंट का असली साइड देख पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस की सबसे फेवरेट फीमेल कंटेस्टेंट्स के बारे में जानें

ये कंटेस्टेंट ले सकते हैं हिस्सा

अभी तक जो लिस्ट सामने आई है, उनमें आकांक्षा पुरी , मनीषा रानी, अभिषेक मलहान, आलिया सिद्दीकी, जिया शंकर, पुनित सुपस्टार, फलक नाज और अविनाश सचदेव जैसे कई अन्य कंटेस्टेंट शामिल होंगे। अगर आप कंटेस्टेंट्स के नाम पर गौर करेंगी तो आपको पता चलेगा कि इस बार शो में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की तादात काफी ज्यादा है। पुनित और मनीषा सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। अब देखना यह होगा कि क्या बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 दर्शकों को लुभाने में कामयाब होगा। क्या ये कंटेस्टेंट जनता को एंटरटेन कर पाएंगे। अगर नहीं कर पाए तो इस बार दर्शक छड़ी घूमाकर गेम तो पलट ही सकते हैं। 

कब शुरू होगा शो?

आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि केवल 3 दिन बाद यानी 17 जून को बिग बॉस ओटीट 2 सीजन ऑन एयर हो जाएगा। आप JioCinema पर बिग बॉस देख पाएंगे, तो देर किस बात की कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि अब आपके जीवन में मसाला शामिल होने वाला है। 

 

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा? अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। बिग बॉस ओटीटी 2 से जुड़ी सभी जानकारी जानने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।