Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    इन भोजपुरी स्टार्स ने बिग बॉस के शो में उड़ाया गरदा

    हर साल बिग बॉस शो के नए सीजन लॉन्च होते हैं। बिग बॉस के घर में कुछ भोजपुरी स्टार्स ने भी अपना जलवा बिखेरा है। इनमें इस इंडस्ट्री के जाने-माने नाम शामि...
    author-profile
    Published - 13 Mar 2023, 12:41 ISTUpdated - 13 Mar 2023, 12:58 IST
    bhojpuri actors who appeared in bigg boss

    बिग बॉस के शो में हर कोई अपनी किस्मत आजमाने जाता है। कई सफल हो जाते हैं तो कई जनता का दिल जीतने में कामयाब। इस शो में हॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सितारों में भी अपना दमखम दिखाया है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन भोजपुरी स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने बिग बॉस के शो में गरदा उड़ाया है।

    1मोनालिसा

    who is monalisa

    इस लिस्ट में मोनालिसा का भी नाम शामिल है। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर स्टार हैं। वह बिग बॉस के सीजन 10 में नजर आईं थीं। इस शो में मन्नू पंजाबी के साथ उनकी दोस्ती को जनता ने खूब पसंद किया। अगर आपको याद हो तो मोनालिसा ने नेशनल टेलीविजन पर अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह से शादी रचाई थी। शो में हल्दी से लेकर मेंहदी तक की रस्में निभाई गई थीं।

    2खेसारी लाल यादव

    who is khesari laal yadav

    बिग बॉस के सीजन 13 में खेसारी लाल यादव की एंट्री के बाद माहौल बदल गया था। शो में रहते हुए जनता उनके फनी अंदाज से रूबरू हुई। हालांकि, वह शो में लंबे समय तक टिक नहीं पाए, लेकिन दर्शकों का दिल जीतने में वह कामयाब रहे।

    3अक्षरा सिंह

    who is akshara singh

    भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के चलते सभी का दिल जीतने वाली अक्षरा सिंह को भला कौन नहीं जानता है। अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं। इस शो को करने के बाद जनता में उनकी फैन फॉलोइंग बड़ गई। शो में रहते हुए अक्षरा की स्ट्रॉन्ग पर्सनेलिटी भी देखने को मिली।

    4दिनेश लाल उर्फ निरहुआ

    who is dinesh laal yadav

    दिनेश लाल जिन्हें जनता निरहुआ के नाम से जानती है, वह भी बिग बॉस का शो कर चुके हैं। निरहुआ के सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती हैं, इसलिए वह जानता के फेवरेट हैं। बिग बॉस के घर में रहते हुए जनता ने उनकी सादगी को देखा।

    5रवि किशन

    who is ravi kishan

    बिग बॉस के पहले सीजन में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन की एंट्री हुई थी। शो में रहते हुए उन्होंने काफी अच्छा गेम खेला और टीवी जगत में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई।

    इसे भी पढ़ें: ये हैं बिग बॉस शो के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले कुछ सवाल

    6मनोज तिवारी

    who is manoj tiwari

    रवि किशन के बाद बिग बॉस के सीजन 4 में सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी ने अपना जलवा दिखाया। डॉली बिंद्रा संग उनकी लड़ाई को भला कौन भूल सकता है। 

    इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के ये सदस्य हैं करोड़पति, जानें कौन है इस लिस्ट में शामिल

    7विक्रांत सिंह

    who is vikrant singh

    बिग बॉस के सीजन 10 में विक्रांत सिंह भी थे। विक्रांत भी भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारे हैं और मोनालिसा के पति हैं। शो में विक्रांत के आने के बाद काफी कुछ बदला और फिर मोनालिसा और विक्रांत ने शो में शादी की।

    8रश्मि देसाई

    who is rashmi desai ()

    यह बात बेहद कम लोग ही जानते हैं कि रश्मि देसाई भोजपुरी सिनेमा में काम कर चुकी हैं, लेकिन बाद में उन्होंने टीवी को अपना करियर चुना। रश्मि देसाई बिग बॉस के शो में एक नहीं बल्कि दो दो बार जा चुकी हैं। शो में रहते हुए उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी बटोरी।

     

    उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

    Image Credit: Freepik