herzindagi
bharti singh struggle journey

भारती सिंह के लिए कॉमेडी क्वीन बनना नहीं था आसान, ऐसे हासिल किया मुकाम

भारती सिंह को आज कौन नहीं जानता, लेकिन लोग उनके स्ट्रगल के बारे में नहीं जानते। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने की राह में ढेर सारी चुनौतियों का सामना किया जिस बारे में हम आपको बताने वाले हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-04-01, 09:09 IST

आज भारती सिंह घर-घर में लोगों को हंसाती हैं। फिर चाहे भारती किसी इवेंट पर पहुंचे या अपने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करें, उनसे जुड़ी हर एक चीज में हंसी-मजाक देखने को जरूर मिलता है। आज भारती जाना-माना नाम हैं, लेकिन सालों पहले ऐसा नहीं था। इस मुकाम को हासिल करने से पहले उन्होंने बहुत से पड़ाव का सामना किया। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

2 साल की उम्र में हुआ था पिता का निधन

View this post on Instagram

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती सिंह के पिता का निधन तब ही हो गया था जब वो 2 साल की थीं। ऐसे में उन्होंने बचपन सामान्य बच्चों की तरह नहीं गुजारा। उनकी मां के ऊपर बच्चों की जिम्मेदारी थीं। भारती की मां सिलाई करके अपने घर का गुजारा करती थीं। भारती ने खुद एक दफा बताया था कि बचपन में उन्हें पूरे दिन सिलाई की मशीन की आवाज सुनने को मिलती थी जो बहुत इरिटेटिंग थी।

इसे भी पढ़ेंःभारती सिंह ने शेयर की बेटे लक्ष्य की अनदेखी वीडियो

कर्ज में था परिवार

पिता के गुजर जाने के बाद भारती के परिवार को कर्ज का सामना करना पड़ा था। इस दौरान रोजाना उनके घर लोग आकर पैसे मांगा करते थे। भारती ने बताया कि जब उनकी मां पैसे नहीं दे पाती थी तो वो बहुत गलत लहजे में बातें करते थे।

बॉडी शेमिंग का हुईं शिकार

View this post on Instagram

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें अपने करियर की शुरुआत में बहुत बार बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा। लोग उन्हे अलग-अलग नामों से बुलाते थे। वही भारती ने हमेशा खुद को वैसे ही एक्सपेंट किया जैसी वो हैं और हमेशा कहा कि वो किसी और के लिए खुद को बदलना नहीं चाहती हैं।

शादी के वक्त भी किया गया था ट्रोल

भारती और हर्ष ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया और आगे बढ़े। लोगों ने इस फैसले के लिए भी भारती और हर्ष को जमकरटारगेट किया। सोशल मीडिया पर भी भारती और हर्ष की बॉडी शेमिंग को लेकर कई मिम्स बनाए गए, हालांकि भारती ने कभी भी किसी और की परवाह नहीं की और हमेशा आगे बढ़ने का फैसला लिया।

भारती ने कैसे की करियर की शुरुआत

View this post on Instagram

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

भारती ने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडी रियलिटी शो The Great Indian Laughter Challenge से की थी। उन्होंने मौके का बहुत अच्छे से इस्तेमाल किया और बड़ा हासिल करने का मकसद रखा। आज भारती स्टार हैं और हमेशा लोगों को हंसाती हैं। उनकी फर्श से अर्श की कहानी काफी इंस्परायरिग हैं। भारती अपने करियर में मां को बहुत अहम मानती हैं।

इसे भी पढ़ेंःक्या आपने देखा है भारती सिंह का प्यारा बेटा? लक्ष्य का हैरी पॉटर लुक देख आप भी बोलेंगे WOW

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।