Ladkon ke Naam inspired from Surya Dev: छठ पर्व के मौके पर इन नामों के बच्चों को मिल सकता है सूर्य भगवान का आर्शीवाद, बेहद खास है इनका मतलब

Baby Boy ke Naam inspired from Surya Dev: छठ को महापर्व माना जाता है। तीन दिन चलने वाला यह महापर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। छठ पर्व में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और पूजा की जाती है। सूर्य देव को जीवनदाता माना गया है और उनका आशीर्वाद हर किसी के लिए आवश्यक होता है। ऐसी मान्यता है कि जब किसी पर सूर्य देव कृपा करते हैं, तो उसे दीर्घायु, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करते हैं। यही वजह है कि इस पर्व पर रखे गए नामों का विशेष महत्व होता है। इतना ही नहीं, बच्चे का नाम सूर्य देव के नाम पर रखने से भगवान की कृपा उसपर हमेशा बनी रह सकती है।
अगर आप भी अपने बच्चों के लिए भगवान सूर्य देव के नामों को सर्च कर रही हैं, तो इस लेख में हम आपको सूर्य देव से जुड़े कुछ खास नामों के बारे में बताएंगे जो आपके बेटे के लिए शुभ सिद्ध हो सकते हैं। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि कैसे आप अपने बच्चे के लिए सही नाम चुन सकते हैं।
भगवान सूर्यदेव के नाम पर लड़कों के नाम (Suryadev ke Naam par Ladkon ke Naam)

नवजात शिशुओं के लिए नामकरण एक पवित्र अनुष्ठान है। माता-पिता अपने बच्चे के लिए एक ऐसा नाम चुनते हैं जो उसके जीवन में सफलता और खुशियां लाए। छठ पूजा के दौरान रखे गए नामों का चयन करते समय सूर्य देव से संबंधित नामों को प्राथमिकता दी जाती है।
| नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | शुभ राशि (Zodiac Sign) |
| सूर्य | तेज रोशनी वाला |
कुंभ |
| आदित्य | आदि यानी प्रथम | मेष |
| विष्णु | सूर्य देव का रूप |
वृश्चिक |
| रवि | सूर्य का नाम | तुला |
| भव | उत्पत्ति | धनु |
सूर्य भगवान के नाम पर मार्डन लड़कों के नाम (Ladkon ke Naam inspired from Suryadev)

सूर्य भगवान, जीवन देने और ऊर्जा का स्रोत हैं। ऐसे में आप अपने बच्चे का नाम सूर्य देव के नाम पर रख सकती हैं।
| नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | शुभ राशि (Zodiac Sign) |
| पुष्कर | कमल का तालाब | कन्या |
| आनंद | खुशी | मेष |
| तेज | प्रकाश | तुला |
| अर्जुन | सूर्य देव के भक्त | मेष |
| प्रकाश | रोशनी | कन्या |
सूर्य भगवान के नाम रखें बेटे के यूनिक नाम (Unique Baby Boy Names Inspired from Suryadev)

अगर आप अपने बच्चे का भाग्य सूर्य भगवान के तेज जैसा चाहती हैं, तो सूर्य देव विभिन्न नामों से आप एक नाम अपने लाडले के लिए चुन सकती हैं।
| नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | शुभ राशि (Zodiac Sign) |
| अनल | अग्नि |
मेष |
| सूर्यकान्त | सूर्य का पुत्र |
कुंभ |
| आदर्श | सूरज, सिद्धांत, आस्था और उत्कृष्टता |
मेष |
| आदित | शिखर, सूर्य के स्वामी और प्रथम | मेष |
| चित्रथ | सूर्य की तरह तेज और क्षमता | मेष |
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
- 2024 में लड़के का सबसे अच्छा नाम क्या है?
- साल 2024 छठ पर्व के शुभ मौके पर आप अपने बच्चे का नाम सूर्य भगवान से जोड़कर रख सकती हैं। जैसे सूर्य, आदित्य और विष्णु।
- सूर्य भगवान के 7 नाम कौन से हैं?
- सूर्य देव के अनेक नाम हैं। लेकिन, यहां हम आपको सूर्य देव के 7 नाम बता रहे हैं। भास्कर, रवेय, मारिचा, आदित्या, सावित्रे, आर्काय, हिरण्यगर्भाय।
- छठ के मौके पर बेटी का क्या नाम रखें?
- अगर छठ के मौके पर घर में बेटी ने जन्म लिया है, तो उसे यहां बताए नाम देना शुभ हो सकता है। आप बेटी का नाम सृष्टि, प्रकृति, देवी, इंद्रसूता, कात्यायनी, मानसपुत्री भी रख सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।