Baby Girl Names Inspired by Lord Shiva: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है, जो विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के लिए मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना का सबसे खास दिन होता है, जिसमें भक्त उपवास रख पूजा-पाठ कर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। महाशिवरात्रि का महत्व सिर्फ पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि इस दिन का कई लोग कई शुभ कार्य भी करते हैं। इसमें बच्चों का नामकरण रस्म भी शामिल है। अगर आप अपनी नवजात बेटी का नाम महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के नाम पर रखना चाहती हैं, यहां बताए गए चुनिंदा नामों से अपनी लाडली के लिए भी नाम चुन सकती हैं।
भगवान शिव के नाम से बच्ची का नाम रखने से उसे शक्ति, सौम्यता और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। साथ ही माता पार्वती की कृपा और भगवान शिव की महिमा आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने का कारण बन सकता है। चलिए यहां देखिए शिव शंकर के नाम और उनके अर्थ।
नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | शुभ राशि (Zodiac Sign) |
अनाया | श्रेष्ठ | मेष |
प्रिशा | प्रतिभा | कन्या |
कायरा | पीसफुल, यूनिक | मिथुन |
शिवन्या | चमत्कारी | कुंभ |
आद्या | शिव की पत्नी देवी शक्ति का नाम | मेष |
ज्योति | भगवान शिव के दिव्य प्रकाश का प्रतीक है | मकर |
नीचे दिए गए नामों में से किसी भी नाम को अपनी बेटी का नाम रखकर आप भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन ऐसे नाम रखने से आपके घर में आशीर्वाद और दिव्यता का वास होगा।
यह विडियो भी देखें
नाम (Name) | अर्थ (Meaning) | शुभ राशि(Zodiac Sign) |
श्रीनिका | त्रिदेवों में से एक | कुंभ |
निया | किसी चीज की इच्छा | वृश्चिक |
शिवानी | शिव का अनुयायी | कुंभ |
रुद्राक्षी | भगवान शिव की आंख | तुला |
रुद्राणी | रुद्र की पत्नी, देवी पार्वती का नाम | तुला |
नंदिनी | आनंद देने वाली, भगवान शिव की पत्नी का एक नाम | वृश्चिक |
आश्वी | भगवान शंकर की आशीर्वाद बेटी पर हमेशा बनी रहें | मेष |
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यदि आप अपनी बेटी का नाम भगवान शिव के नाम पर रखना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए नामों और उनके अर्थ को समझकर आप अपनी लाडली का नामकरण कर सकते हैं।
नाम(Name) |
अर्थ(Meaning) | शुभ राशि (Zodiac Sign) |
भैरवी | भैरव की देवी, शिव का शक्तिशाली रूप | धनु |
शंकरा | शंकर की महिला रूप | कुंभ |
उमा | भगवान शिव की पत्नी का एक नाम | वृषभ |
गंगा | भगवान शिव का रूप | मकर |
अनविका | शक्तिशाली, पूर्ण और मजबूत का प्रतीक है | मेष |
आयुष्वी | भगवान शिव से जुड़ा यह नाम लंबे समय तक जीने वाले का प्रतीक है | मेष |
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।