herzindagi
wedding house decoration

Wedding Tips: शादी वाले घर को सजाने के लिए लें इन आइडिया की मदद

Wedding Decoration: शादी वाले घर को सजाने के लिए लोगों को ढेर सारा खर्चा करना पड़ता है। इस आर्टिकल में जानें कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप अपने घर को आसानी से सजा पाएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-27, 19:45 IST

Wedding Decoration: शादी वाले घर में हर एक छोटे-बड़े काम के लिए लोगों को ढेर सारा खर्च करना पड़ता है। हालांकि, आप कुछ कामों को खुद ब खुद करके खर्च को कम कर सकते हैं। आप डेकोरेशन का काम भी खुद करके घर की सजावट कर सकते हैं। आइए जानते हैं शादी वाले घर को डेकोरेट करने के कुछ आसान टिप्स। 

फूलों से सजाएं शादी वाला घर 

Wedding Decoration

शादी के लिए टेंट आदि से डेकोरेशन कराने पर आपको ढेर सारा खर्च करना पड़ेगा। इससे सही है कि आप फूलों से सजावट करें। आप चाहें तो असली और नकली किसी भी तरह के फूलों से सजावट कर सकते हैं। दरवाजों को दीवारों पर फूलों के बंधनवार आदि लगाकर आसानी से सजाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ेंः घर में है शादी तो कमा सकती हैं आप लाखों रुपये, जानिए कैसे

लाइट्स से कैसे सजाएं घर 

दिवाली पर इस्तेमाल होने वाली लाइट्स से भी घर को आसानी से सजाया जा सकता है। गार्डन और घर के दरवाजों पर लाइट्स लगाकर आप खास लुक दे सकते हैं। अगर लाइट्स कम हों, तो आप लाइट्स और फूलों को मिलाकर घर की सजावट करें। (मेन गेट को सजाने के आसान टिप्स)

घर की मेन एंट्रेंस को कैसे सजाएं? 

Wedding Decoration main entrance of house

घर के मेन एंट्रे को कम से कम खर्च में सजाने का तरीका है कि आप घर में मौजूद पुराने दुप्पटे का इस्तेमाल करें। इसके साथ-साथ आप पुरानी दिल्ली के बाजारों में जाकर एक साथ नकली फूल खरीद के ला सकते हैं। अब इन फूलों से घर की दरवाजों को सजाएं। 

पर्दों को कैसे खूबसूरत बनाएं? 

शादी वाले घर में ढेर सारे गेस्ट आते हैं। ऐसे में आप घर के पर्दों पर रंग बिरंगी पतंग लगा सकते हैं। इससे आपके घर के पर्दे और पूरे मकान की बेहद खूबसूरत लुक आएगी। 

इसे भी पढ़ेंः Wedding: शादी की डेट फाइनल करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।