Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:17 AM IST

गंदे और चिपचिपे तौलिए से आ रही है तेज बदबू? किचन-बाथरूम में मौजूद इन चीजों से चमकाएं अपना पुराना टॉवल

Towel Cleaning Tips: रोज इस्‍तेमाल करने से न सिर्फ तौलियों में चिपचिपाहट आती है, बल्कि इससे गंदी स्मेल भी आने लगती है। ऐसे में, आप इस आर्टिकल में बताए गए क्‍लींनिंग हैक की मदद से इन्‍हें नया जैसा, सॉफ्ट और स्मेल फ्री बना सकते हैं।
Updated:- 2024-11-06, 14:31 IST
image

Best Way to Clean Towel: गंदे, बदबूदार और चिपचिपे तौलिए को साफ करना यूं तो आसान काम नहीं है, लेकिन यह इतना भी मुश्किल नहीं। गंदे स्मेल वाले तौलिए न सिर्फ मूड को खराब करते हैं, बल्कि यह सावस्थ्य के दृष्टिकोण से भी हानिकारक होते हैं। ऐसे में, जरूरी है कि समय रहते आप अपने बदबूदार तौलिए की अच्छी तरह सफाई कर लें। 

कई बार ऐसा होता है कि तौलिए को हम साफ करने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन इन्हें वापस नए जैसा मुलायम नहीं बना पाते हैं। यही नहीं, तौलिए का रंग भी मटमैला ही रह जाता है। ऐसे में, अगर आप भी अपने तौलिए के लिए कोई ऐसी तरकीब ढूंढ रहे हैं, जिसकी मदद से इन्हें चमकदार और स्मेल फ्री बनाया जा सके, तो हमारे पास आपके लिए एक आसान और असरदार तरीका है। साथ ही, इसकी खोई हुई चमक भी वापस लाई सकती है। तो चलिए तौलिए को साफ करने का सबसे आसान और बढ़िया तरीका जानते हैं, जिससे इसकी महक भी गायब हो जाए और यह पहले की तरह मुलायम भी हो जाए।

तौलिए से एक समय के बाद क्यों आती है बदबू?

towel cleaning ideas

  • बार-बार इस्तेमाल करने से तौलिये में पसीने और गंदगी जम जाती है, जिससे कुछ समय के बाद इसमें से गंदी स्मेल आने लगती है।
  • इसके अलावा, अगर तौलिया धोने के बाद, पूरी तरह से नहीं सूखता है या इस पर धूप कम लगती है, तो इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इस वजह से भी तौलिये से स्मेल आने लगती है।
  • गलत डिटर्जेंट का इस्तेमाल करके तौलिये को धोने से यह पूरी तरह साफ नहीं होते हैं। ऐसे में, तौलिये से गंदी स्मेल आना आम बात है।

इसे भी पढ़ें- बारिश में तौलिए की गंदी बदबू से नहीं होना पड़ेगा परेशान, नहाने के बाद करें बस ये 3 काम

तौलिये को साफ करने का आसान और असरदार तरीका

  • सबसे पहले 1 बाल्टी में आधा से थोड़ा कम गर्म पानी रखें। 
  • इसमें, आधा कप बेकिंग सोडा डालकर पानी में अच्छी तरह मिला लें। 
  • इसके बाद, इसी पानी में एक कप सफेद सिरका डालें। 
  • अब इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
  • फिर, सावधानी से इस लिक्विड में तौलिये को डालकर इसे डुबो दें। जब 20 मिनट हो जाए तो, इसमें आधा कप लिक्विड डिटर्जेंट डालें और इसे 2 घंटे के लिए इसी तरह भीगने दें। 
  • अब, इसे एक बार अच्छी तरह हाथों से दबाकर रगड़ें। 
  • इसके बाद, इसे वॉशिंग मशीन में डालें और अच्छी तरह धो लें। 
  • जब पानी रिन्स होने लगे, तो इसमें नींबू का रस छानकर डाल लें।

इसे भी पढ़ें- होटल के टॉवल की तरह बनाना चाहती हैं घर के तौलिए को स्मेल फ्री, तो अजमाएं ये तरीके

बिना वॉशिंग मशीन के कैसे धोएं बदबूदार तौलिये

how to wash stained towel

  • यदि आप हाथों से अपने बदबूदार तौलिये को धोना चाहते हैं, तो इसे  फर्श पर रखें और अच्छी तरह हाथ से रगड़ें। 
  • फिर साफ पानी में 4 से 5 बार अच्छी तरह धो लें। 
  • तौलिये को ज्यादा देर तक डिटर्जेंट में न रहने दें, इससे ये मुलायम की जगह कड़े हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  बेकिंग सोडा नहीं, इस चीज से साफ करें किचन के गंदे और मैले तौलिए


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।