Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:10 AM IST

Saraswati Puja Pandal: देश के इन पंडालों पर भव्य तरीके से मनाई जाती है सरस्वती पूजा, दिल्ली सहित ये शहर भी लिस्ट में हैं शामिल

हिंदू धर्म में सरस्वती पूजा का बहुत महत्व है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही देश के अलग-अलग स्थानों पर माता के भव्य पंडाल सजाए जाते हैं।
Updated:- 2024-02-08, 15:54 IST
image

Saraswati Pooja 2024: हिंदू धर्म में सरस्वती पूजा का काफी महत्व है। इस दिन को सभी लोग बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन विद्या की माता सरस्वती की पूजा होती है। मां सरस्वती को विद्या, बुद्धि, साहित्य और कला की देवी माना जाता है। इस दिन को स्कूलों, ऑफिसों में बड़े ही खास तरीके से मनाया जाता है।  इस दिन बच्चे मां सरस्वती से आशीर्वाद मांगते और पूजा करते हैं। देश में माता सरस्वती की पूजा के लिए भव्य पंडाल बनाए जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे पंडाल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पूजा के दिन खास तरीके से सजावट और कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस साल 14 फरवरी को सरस्वती पूजा मनाई जाएगी। अगर आप सरस्वती पूजा का पंडाल देखना चाहती हैं इन जगहों पर जा सकती हैं।

दम-दम पार्क भारत चक्र, कोलकाता

saraswati pandal

अगर आप मां के वास्तविक रूप को जीना चाहती हैं तो दम दम पार्क भारत चक्र के पंडाल के दर्शन कर सकती हैं। यह पंडाल पूरे भारत वर्ष में अपने जीवांत समारोहों के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें- Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन क्यों उड़ाई जाती है पतंग? जानें इस परंपरा की खास वजह

नबापल्ली सर्बोजनिन, कोलकाता

कोलकाता न सिर्फ दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है बल्कि यहां के लोग सरस्वती पूजा को भी बड़े ही धूम-धूम से मनाते हैं। कोलकाता में स्थित नबापल्ली सर्बोजनिन देश के प्रसिद्ध पंडालों में से एक है।यहां पर माता के भव्य पंडाल सजाए जाते हैं। इन पंडालों की सजावट अपने आप भी रचनात्मक और कलात्मक रूप को प्रस्तुत करती है। पंडाल की सजावट को त्योहार के सार को जोड़ते हुए बनाया जाता है।

श्री काली बारी, नई दिल्ली

देश की राजधानी में भी सरस्वती पूजा को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं और माता सरस्वती के भव्य पंडाल के दर्शन करना चाहती हैं तो आप श्री काली बारी जा सकती हैं। दिल्ली में स्थित श्री काली बारी अपने सरस्वती पूजा के लिए जाना जाता है। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आप कलात्मक प्रदर्शनों की विभिन्नता को देख सकती हैं।

कामाख्या डेब्यूटर बोर्ड, असम

best pandal in delhi

सरस्वती पूजा के भव्य पंडाल में कामाख्या डेब्यूटर बोर्ड का नाम भी शामिल है। यहां पर पंडालों को पारंपरिक रूप में सजाया जाता है।

इसे भी पढ़ें- Basant Panchami पर इन चीजों से सजाएं घर, यहां से लें होम डेकोरेशन आइडिया

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।