Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:48 PM IST

Sister Day 2026: मात्र ₹500 के बजट में बहन के लिए बेस्ट गिफ्ट्स आइडिया देखें यहां

बहन को खुश करने के लिए कोई बड़ा या महंगा गिफ्ट देना जरूरी नहीं है। कम बजट में ऐसी कई चीजें आती है, जो आपकी बहन के काम भी आ पाएंगी। गिफ्ट में ऐसी चीज दें जिसका इस्तेमाल वह लंबे समय तक कर सके।
Updated:- 2026-08-01, 08:33 IST
best gift ideas under five thousand for sisters day

सिस्टर डे हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है, इसलिए भाई अपनी बहन के लिए प्यारे-प्यारे गिफ्ट्स खरीदता है। इस खास मौके पर अगर आप अपनी बहन के लिए कुछ खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन बजट कम है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 500 रुपये के अंदर बहन को देने के लिए अच्छे गिफ्ट आइडियाज बताएंगे। भले ही गिफ्ट छोटा होगा, लेकिन इस छोटा से गिफ्ट से उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम

बहन को कुछ ऐसा देना चाहते हैं, जिसे वह हमेशा अपने साथ रख सके, तो आप उसके साथ बिताए हुए खूबसूरत पलों का फोटो फ्रेम बनाकर दे सकती हैं। यह एक इमोशनल और यादगार गिफ्ट होगा।

क्यों होगा खास?

  • इसमें आप दोनों की ऐसी फोटो लगाएं, जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हो।
  • फोटो पर आप कुछ कैप्शन भी दे सकते हैं, जिससे आपकी बहन को आपके प्यार का अहसास कराएगा।
  • यह भाई-बहन के रिश्तों में और भी मजबूती लाने के लिए बेस्ट आइडिया है।

personalized photo frame gift

ज्वेलरी या ईयररिंग्स का बॉक्स दें

लगभर हर लड़की को एक्सेसरीज का शौक होता है। ऐसे में 500 रुपये के अंदर आप कुछ ऐसा देना चाहते हैं, जिसे आपकी बहन रोज यूज कर सकें। 500 रुपये के अंदर आप बहुत सारे खूबसूरत ईयररिंग्स, ब्रेसलेट या पेंडेंट का सेट बनाकर दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- फ्रेंडशिप डे पर दोस्त को क्या दें? देखिए बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स की ये लिस्ट

क्यों होगा खास?

  • बहन की पसंद के अनुसार गोल्ड टोन, सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड या पर्ल डिजाइन वाले ज्वेलरी डिजाइन दे सकती हैं।
  • 500 रुपये में बहुत सारे डिजाइंस आ जाएंगे, इसलिए आपकी बहन हर दिन इसे बदल कर पहन पाएगी।
  • आपकी बहन को अगर ज्वेलरी का शौक है, तो उसे यह सबसे बेस्ट गिफ्ट लगेगा।

earring

पर्स या वॉलेट

500 रुपये में आप अपनी बहन को पर्स या वॉलेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह देने में भी अच्छा लगेगा और आपकी बहन के काम भी आएगा। हालांकि, आप ऐसे डिजाइन का पर्स चुनें, जो आपकी बहन रोजाना इस्तेमाल कर सकें।

इसे भी पढ़ें- अगस्त में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

क्यों होगा खास?

  • बहन के पसंदीदा रंग और उसके इस्तेमाल के हिसाब से आप बैग चुनेंगे, इसलिए यह आपकी बहन को बहुत पसंद आएगा।
  • यह एक ऐसी चीज है, जिसे घर से बाहर जाते समय हर लड़की साथ लेकर जाती है, इसलिए इसे वह काम की गिफ्ट समझेगी।

Sisters Day gifts

इन गिफ्टस आइडिया के अलावा आप चॉकलेट या कुछ खाने-पीने की चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। कई लड़कियों को खाने-पीने का बहुत शौक होता है, इसलिए आपनी बहन को उसकी पसंदीदा चीज खिलाने भी ले जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : Art Street Store, DhruvinKanani/flipkart

FAQ
बहन के लिए सबसे खास गिफ्ट कौन-सा होता है?
ऐसा गिफ्ट जो उसे इमोशनल कर दें, जो भाई-बहन के रिश्तों में भावनाओं से जुड़ा हो।
क्या सिस्टर डे पर महंगा गिफ्ट देना जरूरी है?
नहीं, गिफ्ट की कीमत से ज्यादा उसकी भावना मायने रखती है। आप कम बजट में कुछ भी उसे गिफ्ट कर सकते हैं।
छोटी बहन के लिए कौन-सा गिफ्ट अच्छा रहेगा?
छोटी बहन के लिए चॉकलेट बॉक्स,डायरी या स्कूल बैग देना अच्छा ऑप्शन रहेगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।