घर सजाते समय वॉलपेपर का इस्तेमाल करने से मिलते हैं ये पांच फायदे

अगर आप अपने घर को डेकोरेट करते हुए वॉलपेपर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपको कई बेमिसाल फायदे मिलते हैं। जानिए इस लेख में।

benefits of using wallpaper in hindi
benefits of using wallpaper in hindi

पिछले कुछ समय से वॉलपेपर को इस्तेमाल करने का चलन काफी बढ़ गया है। आजकल लोग अपने घरों में पेंट से ज्यादा वॉलपेपर का इस्तेमाल करते हैं और घर के अलग-अलग एरिया की दीवार को खूबसूरत बनाते हैं। आजकल मार्केट में कई कलर, डिजाइन, पैटर्न व स्टाइल के वॉलपेपर मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद-नापसंद या फिर घर के इंटीरियर को ध्यान में रखकर सलेक्ट कर सकते हैं।

वैसे वॉलपेपर सिर्फ आपके घर को खूबसूरत नहीं बनाते हैं, बल्कि इनके इस्तेमाल के अन्य भी कई फायदे होते हैं। जिनके बारे में अधिकतर लोगों को पता ही नहीं होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको होम डेकोर में वॉलपेपर का इस्तेमाल करने के कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रहे हैं-

मनचाहा लुक देना होता है आसान

What are the advantages of wallpaper in a house,

अपने घर को लेकर हमारे मन में कई तरह के विचार होते हैं। लेकिन सिर्फ पेंट के जरिए घर को मनचाहा लुक नहीं दिया जा सकता है। दरअसल, पेंट सिर्फ आपके घर को एक कलर देते हैं, जबकि वॉलपेपर की मदद से आप कई डिफरेंट डिजाइन, पैटर्न व कलर से अपनी दीवारों को सजा सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार थीम बेस्ड से लेकर कार्टून व क्लासिक स्टाइल में अपने घर को डेकोरेट कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-बच्चों से लेकर बड़ों तक के काम आएंगी ये बेड टेबल, ऑनलाइन करें शॉपिंग

बदलना होता है आसान

हम सभी समय-समय पर अपने घर के इंटीरियर में कुछ ना कुछ बदलाव करना चाहते हैं। इस लिहाज से भी वॉलपेपर का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। जब आप अपनी दीवारों को सजाने के लिए वॉलपेपर को चुनते हैं, तो आप जितनी बार चाहें, उसे बिना किसी परेशानी के बदल सकेंगे। वहीं, दूसरी ओर घर में पेंट करवाना काफी झंझटभरा हो सकता है। लेकिन वॉलपेपर इस मामले में कहीं आगे है।

होते हैं अधिक ड्यूरेबल

What are the advantages and disadvantages of wallpaper

ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से भी वॉलपेपर बहुत अच्छे माने जाते हैं। वॉल पेंट में समय के साथ पीलापन या फिर उनके निकलने की समस्या होने लगती है। लेकिन वॉलपेपर के साथ जल्दी से ऐसा कुछ नहीं होता है। अगर आप इसे सही तरह से अप्लाई करते हैं और अपनी दीवार की सही तरह से केयर करते हैं तो इससे आपका वॉलपेपर 8 से 10 साल तक चल सकता है। वहीं, अगर आप दीवार को पेंट करते हैं, तो आपको उसे टच अप या फिर से कलर करना होगा।

होते हैं अफोर्डेबल

benefits of using wallpaper in home decor ()

जब भी हम अपने घर को सजाते हैं या फिर उसे रिनोवेट करने के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले मन में बजट का ही ख्याल आता है। ऐसे में वॉलपेपर का इस्तेमाल करना अच्छा आइडिया हो सकता है। आजकल मार्केट में वॉलपेपर की एक वाइड रेंज अवेलेबल है, जिसे आप अपनी पसंद व बजट के अनुसार चुन सकते हैं। इतना ही नहीं, आजकल ऐसे वॉलपेपर भी मिलते हैं, जिन्हें आप खुद ही दीवारों पर लगा सकते हैं। ऐसे में आपकी लेबर कॉस्ट भी बच जाती है।

इसे जरूर पढ़ें-Table Decoration: घर के टेबल को बनाना चाहती हैं खूबसूरत? इन टिप्स की लें मदद

लगाना होता है काफी आसान

वॉलपेपर लगाने में गन्दा नहीं होता है, और आपके किसी भी फर्नीचर या फर्श पर छींटे पड़ने का कोई खतरा नहीं होता है। जिससे आप बेहद कम समय में अपने घर का आसानी से मेकओवर कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपकी दीवार पर कोई क्रैक या निशान आदि है तो यह वॉलपेपर उसे भी बेहद ही खूबसूरती के साथ छिपा सकता है। बच्चों के घर के लिए तो इन्हें काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि अगर वॉलपेपर पर कोई निशान आ जाता है तो आप उसे आसानी से क्लीन भी कर सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP