herzindagi
mangal path

ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ जल्दी दिला सकता है आपको कर्ज से मुक्ति

आज हम आपको कर्ज से जल्द से जल्द मुक्ति पाने के लिए एक अचूक पाठ बताने जा रहे हैं।&nbsp; &nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-01-04, 15:59 IST

Karj Ke Liye Path: कर्ज का बोझ जीवन भर परेशान करता है। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी कर्ज से मुक्ति पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे पाठ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे करने से आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि इस एक पाठ से व्यक्ति न सिर्फ कर्ज से मुक्ति पा जाता है बल्कि उसकी आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगती है और उसके पास पैसा टिकने लग जाता है।

ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ

ऋणमोचक मंगल स्तोत्र पाठमङ्गलो भूमिपुत्रश्च ऋणहर्ता धनप्रदः। स्थिरासनो महाकयः सर्वकर्मविरोधकः ॥1॥

लोहितो लोहिताक्षश्च सामगानां कृपाकरः। धरात्मजः कुजो भौमो भूतिदो भूमिनन्दनः॥2॥

अङ्गारको यमश्चैव सर्वरोगापहारकः। व्रुष्टेः कर्ताऽपहर्ता च सर्वकामफलप्रदः॥3॥

rin mochan stotra

एतानि कुजनामनि नित्यं यः श्रद्धया पठेत्। ऋणं (जानें कब नहीं लेना चाहिए ऋण) न जायते तस्य धनं शीघ्रमवाप्नुयात्॥4॥

धरणीगर्भसम्भूतं विद्युत्कान्तिसमप्रभम्। कुमारं शक्तिहस्तं च मङ्गलं प्रणमाम्यहम्॥5॥

स्तोत्रमङ्गारकस्यैतत्पठनीयं सदा नृभिः। न तेषां भौमजा पीडा स्वल्पाऽपि भवति क्वचित्॥6॥

इसे जरूर पढ़ें:Sakat Chauth 2023: संतान की उन्नति का आशीष लिए आ रही है सकट चौथ, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

अङ्गारक महाभाग भगवन्भक्तवत्सल। त्वां नमामि ममाशेषमृणमाशु विनाशय॥7॥

ऋणरोगादिदारिद्रयं ये चान्ये ह्यपमृत्यवः। भयक्लेशमनस्तापा नश्यन्तु मम सर्वदा॥ 8 ||

अतिवक्त्र दुरारार्ध्य भोगमुक्त जितात्मनः। तुष्टो ददासि साम्राज्यं रुश्टो हरसि तत्ख्शणात्॥9॥

यह विडियो भी देखें

karj ke upay

विरिंचिशक्रविष्णूनां मनुष्याणां तु का कथा। तेन त्वं सर्वसत्त्वेन ग्रहराजो महाबलः॥10॥

पुत्रान्देहि धनं देहि त्वामस्मि शरणं गतः। ऋणदारिद्रयदुःखेन शत्रूणां च भयात्ततः॥11॥

एभिर्द्वादशभिः श्लोकैर्यः स्तौति च धरासुतम्। महतिं श्रियमाप्नोति ह्यपरो धनदो युवा॥12॥

|| इति श्री ऋणमोचक मङ्गलस्तोत्रम् सम्पूर्णम् ||

ऋण मोचन मंगल स्तोत्र पाठ के लाभ

  • ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से दुख दूर हो जाते हैं।
  • ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से दरिद्रता नष्ट हो जाती है।

rin mochan mangal stotra

  • ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।
  • ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से मानसिक और शारीरिक पीड़ा से राहत मिलती है।
  • ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से मंगल की दशा शुभ फाकल देती है।

इसे जरूर पढ़ें:हिन्दू धर्म में लगाए जाते हैं विभिन्न तिलक, जानें इनके बीच का अंतर

  • ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से हनुमान जी (हनुमान जी के 12 नामों का रहस्य) की भी कृपा प्राप्त होप्ती है।
  • ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से बीमरी जैसे कि तनाव आदि से भी निजात मिलती है।
  • ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
  • ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसनी शुरू हो जाती है।

तो ये था ऋण मोचन मंगल स्तोत्र और इससे मिलने वाले लाभ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।