Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:38 AM IST

Astro Beliefs: अशोक के पेड़ को जल देने के लाभ

हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में अशोक के पेड़ को बहुत शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अशोक के पेड़ को जल चढ़ाने से कई लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 
Updated:- 2023-06-06, 15:31 IST
image

Ashok Ke Ped Ko Jal Chadhane Ke Labh: हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में अशोक के पेड़ को बहुत महत्व दिया जाता है। 

अशोक के पेड़ की पत्तियों को न सिर्फ पूजा में इस्तेमाल किया जाता है बल्कि इसके कई लाभकारी उपाय भी ज्योतिष में बताये गए हैं।

वहीं, ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अशोक के पेड़ को रोजाना जल देने से भी व्यक्ति को बहुत लाभ मिलते हैं। 

  • अशोक के पेड़ को रोजाना जल अर्पित करने से मां लक्ष्मी का वास घर में स्थापित होता है और मांगलिक कार्यों में बाधा नहीं आती है। 
  • अशोक के पेड़ को रोजाना जल चढ़ाने से आर्थिक परेशानियां जैसे तंगी, कर्ज, अधिक खर्च, अटका हुआ धन आदि दूर हो जाती हैं। 

यह भी पढ़ें: Astro Beliefs: घर में फिटकरी के पानी से करें ये छोटे-छोटे काम, होगा लाभ

  • वैवाहिक जीवन के लिए अशोक के पेड़ को रोजाना जल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होता है।
  • हिन्दू धर्म-ग्रंथों के अनुसार, अशोक के पेड़ (अशोक की पत्तियों के उपाय) को पति-पत्नी साथ में जल चढ़ाएं तो प्यार बढ़ता है और वैवाहिक संबंध मजबूत होता है। 

water offering to ashok tree astro

  • अगर दंपत्ति अशोक के पेड़ को रोजाना जल अर्पित करें तो इससे वैवाहिक जीवन में शांति और खुशहाली का वास बना रहता है। 
  • अशोक के पेड़ को जल चढ़ाने के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। रोजाना अशोक के पेड़ को जल अर्पित करने से स्वास्थ्य सुधरता है। 

water offering to ashok tree

  • अशोक के पेड़ को जल अर्पित करने से किसी भी प्रकार का रोग दूर होता है। बीमरी पर दवाइयां असर दिखाने लग जाती हैं। 
  • अशोक के पेड़ को रोजाना जल चढ़ाने से न सिर्फ वास्तु दोष दूर होता है बल्कि ग्रह दोष (इन कारणों से लगता है ग्रह दोष) से भी पूर्णतः निजात मिलती है।
  • शुक्रवार के दिन अशोक के पेड़ को जल चढ़ाने के बाद घी और कपूर का दीपक जलाया जाए तो इससे गृह क्लेश मिटता है। 

यह भी पढ़ें: Marriage Mantra: चट मंगनी पट ब्याह के लिए करें इन मंत्रों का जाप

  • ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है, सकारात्मक शक्तियों का संचार होता है और पारिवारिक सुख मिलता है। 
  • वास्तु के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में अशोक का पेड़ लगाने से घर को न तो बुरी नजर लगती है और न ही कोई हानि पहुंचती है।  

 

तो ये हैं अशोक के पेड़ को जल चढ़ाने के लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।