Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के लिए कौन सा दीया जलाएं?

मां सरस्वती जहां रहती हैं वहीं, मां लक्ष्मी का भी वास होता है। ऐसे में माता सरस्वती और मां लक्ष्मी दोनों को बसंत पंचमी के दिन प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए कैसा दीया उनके समक्ष जलाना चाहिए, आइये जानते हैं। 
Updated:- 2025-01-31, 15:58 IST
basant panchami 2025 lighting diya for maa saraswati

माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस साल बसंत पंचमी 3 फरवरी, दिन सोमवार को पड़ रही है। बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां सरस्वती की आराधना करने से अज्ञान का अंधकार दूर होता है और ज्ञान का सवेरा जीवन में प्रवेश करता है। इसके अलावा, मां सरस्वती जहां रहती हैं वहीं, मां लक्ष्मी का भी वास होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि माता सरस्वती और मां लक्ष्मी दोनों को बसंत पंचमी के दिन प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए कैसा दीया उनके समक्ष जलाना चाहिए और के हैं उससे मिलने वाले लाभ।

सरस्वती पूजा में कौन सा दीया जलाएं?

saraswati puja mein kaun sa diya jalate hain

बसंत पंचमी की पूजा में मां सरस्वती के लिए घी का दीया जलाना शुभ माना गया है। घी का दीया जलाने से मां सरस्वती तो प्रसन्न होंगी ही, मां लक्ष्मी भी अपना आशीर्वाद बरसाएंगी।

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर सरस्वती कवच का पाठ करने के क्या लाभ हैं?

सरस्वती पूजा में किस विधि से दीया जलाएं?

saraswati puja mein kaun sa diya jalana chahiye

बसंत पंचमी की पूजा के लिए पीतल का एक दीपक लें। दीपक जलाने के लिए 2 बत्तियां बट लें। फिर दीपक में घी डालकर उन दोनों बत्तियों को दीपक में ऐसे लगाएं की वह चौमुखी दीया हो जाए।

बसंत पंचमी की पूजा में मां सरस्वती के लिए जलाए गए दीपक को पीले फूलों की कलियों या पंखुड़ियों के ऊपर रखें। सीधा जमीन, टेबल या किसी भी अन्य स्थान पर रखने से बचें।

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: सरस्वती पूजा के दिन किताब में रखें ये एक चीज, परीक्षा में हो सकते हैं सफल

सरस्वती पूजा में क्या हैं दीया जलाने के लाभ?

saraswati puja mein kaun sa diya jala sakte hain

सरस्वती माता को विद्या, संगीत, कला और ज्ञान की देवी माना जाता है। सरस्वती पूजा में चौमुखी दीया जलाने से पूजा में चारों दिशाओं से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

सरस्वती पूजा में चौमुखी दीया जलाने से व्यक्ति की मानसिक बल मिलता है और उसकी बुद्धि भी तेज होती है। व्यक्ति के जीवन व्यक्तित्व में स्पष्टता आती है। व्यक्ति को विद्या की प्राप्ति होती है।

सरस्वती पूजा में चौमुखी दीया जलाने से सौभाग्य मिलता है, व्यक्ति की एकाग्रता बढ़ती है जिससे परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है, करियर में अच्छी ग्रोथ होती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।