Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

Basant Panchami 2025 Mantras: बसंत पंचमी के दिन जरूर करें मां सरस्वती के इन मंत्रों का जाप, सभी कार्यों में मिल सकती है सफलता

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन कुछ ऐसे विशेष मंत्र हैं, जिनका जाप करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-01-30, 13:13 IST
 basant panchami 2025 chant these mantras for success

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक होता है और इसे खासतौर पर मां सरस्वती की पूजा के रूप में मनाया जाता है। बसंत पंचमी का पर्व विशेष रूप से ज्ञान, कला, संगीत, और शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के लिए प्रसिद्ध है। पीला रंग वसंत ऋतु का प्रतीक होता है और यह समृद्धि और खुशी का भी प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने पहनने का विशेष महत्व है। अब ऐसे में बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने के दौरान किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मां सरस्वती की पूजा करने के दौरान मंत्र जाप

goddess-saraswati-on-tongue-signs

मां सरस्वती की पूजा के दौरान मंत्र जाप का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि मंत्रों के जाप से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और भक्तों को ज्ञान, बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद देती हैं।

  • या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता
  • या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
  • या ब्रह्माच्युतशङ्करप्रभृतिभिर्देवैः सदा पूजिता
  • सा मां पातु सरस्वती भगवती 1 निःशेषजाड्यापहा।।

सरस्वती बीज मंत्र का करें जाप

मां सरस्वती की पूजा करने के दौरान बीज मंत्र का जाप विशेष रूप से करें।

  • ऐं ह्रीं श्रीं वाग्देव्यै नमः

सरस्वती पूजा करने के दौरान करें सरस्वती गायत्री मंत्र का जाप

अगर आप मां सरस्वती की पूजा कर रहे हैं तो गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें।

  • ॐ वाग्दैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि।
  • तन्नो देवी प्रचोदयात्।।

इसे जरूर पढ़ें -  Basant Panchami 2025: सरस्वती पूजा के दिन किताब में रखें ये एक चीज, परीक्षा में हो सकते हैं सफल

मां सरस्वती के इन मंत्रों का करें जाप

  • ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः।
  • ॐ ऐं नमः।
  • ॐ ऐं क्लीं सौः।
  • ॐ ऐं ह्रीं श्रीं वाग्देव्यै सरस्वत्यै नमः।
  • सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने।
  • विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।।
  • ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयम्कारी, वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा।

सरस्वती पुराणोक्त मंत्र का करें जाप

मां सरस्वती की पूजा करने के दौरान पुराणोक्त मंत्र का जाप करें।

  • या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

इसे जरूर पढ़ें -  Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को गुलाल चढ़ाने का महत्व क्या है?

सरस्वती दशाक्षर मंत्र का करें जाप

process-aws

मां सरस्वती की पूजा करने के दौरान सरस्वती दशाक्षर मंत्र का जाप करें।

  • वद वद वाग्वादिनी स्वाहा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।