बगीचे में ग्रो करना चाहती हैं केले का पेड़, जानें कब और किस समय लगाना सही?

Banana Plant Growing Tips: आज के समय लोग न केवल छोटे पौधे अपने घर में लगाते हैं बल्कि अगर जगह थोड़ी ज्यादा हो, तो आसानी से ग्रो होने वाले पेड़ भी लगाते हैं। अब ऐसे में लोगों के बाहर या अंदर की ओर अमरूद या अन्य फल के पेड़ देखने को मिलते हैं, जो न ज्यादा जगह घेरते हो और न ही ज्यादा मांगते हो। अक्सर लोग बाजार से केला खरीदकर तो लाते हैं, लेकिन जब इसे अपने बगीचे में उगाने की बात आती है, तो वे थोड़े असमंजस में रहते हैं। केले का पेड़ लगाना बहुत मुश्किल नहीं है, बशर्ते आपको इसे लगाने का सही समय और सही तरीका मालूम हो। अगर आप भी अपने गार्डन में केले का पेड़ उगाने की सोच रही हैं, तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है। नीचे पढ़ें तरीका-
केले का पेड़ कब लगाना चाहिए?
केले का पौधा लगाने के लिए मौसम की सही समझ होना बेहद जरूरी है। केला के पेड़ को बढ़ने के लिए अच्छी धूप और गर्मी की जरूरत होती है। इसलिए इसे लगाने का सबसे बेस्ट समय जून से जुलाई या फिर फरवरी से मार्च का महीना माना जाता है।
-1781592093536.jpg)
मानसून के दौरान हवा में नमी होती है और बार-बार होने वाली बारिश से पौधे की जड़ें मिट्टी में अपनी पकड़ बहुत जल्दी और मजबूती से बना लेती हैं। वहीं वसंत ऋतु में न तो बहुत ज्यादा ठंड होती है और न ही झुलसाने वाली गर्मी, जो इस पौधे की शुरुआती ग्रोथ के लिए एकदम परफेक्ट मौसम है।
इसे भी पढ़ें- Vegetables to Grow on Terrace: गमलों में लहलहा उठेंगी ये 3 हरी सब्जियां, घर पर ही मिलेगी ऑर्गेनिक डाइट
केले का पेड़ लगाने का सही समय क्या है?

समय की बात करें तो पौधे को हमेशा शाम के वक्त मिट्टी में लगाना चाहिए। दोपहर की तेज धूप में पौधा लगाने से उसकी जड़ें शॉक में आ सकती हैं। शाम को लगाने से पौधे को रातभर की ठंडक मिलती है जिससे वह मिट्टी में सेट हो जाता है।
केले के पौधे को किस मौसम में नहीं लगाना चाहिए?
केले का पेड़ को अत्यधिक ठंड और तेज धूप वाले महीनों से बचना चाहिए। मई और जून की भीषण गर्मी और लू के थपेड़े छोटे और नाजुक पौधों को झुलसा सकते हैं।

दिसंबर और जनवरी की कड़ाके की ठंड या पाला पड़ने वाले मौसम में केले का पौधा लगाने की भूल बिल्कुल न करें। ज्यादा ठंड के मौसम में इस पौधे की ग्रोथ पूरी तरह से रुक जाती है और इसकी पत्तियां पीली होकर सड़ने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें- Best Plants For Monsoon: मॉनसून में लगाएं ये 4 फूलों वाले पौधे, बालकनी दिखेगी हरी-भरी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।