Pigeon Net लगवाने से पहले चेक करें ये जरूरी बातें, वरना बेकार हो जाएगा सारा पैसा

हमारे घर की बालकनी में कबूतरों का आना एक बड़ी समस्या है। इनकी गंदगी से न केवल बीमारियां फैलती हैं, बल्कि वे घर की खूबसूरती को भी खराब कर देते हैं। इससे बचने के लिए पिजन नेट लगवाना सबसे अच्छा समाधान है, लेकिन अगर आप बिना सोचे-समझे नेट लगवाती हैं, तो आपका पैसा और मेहनत दोनों बर्बाद हो सकते हैं। जी हां, नेट लगवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पिजन नेट लगवाते वक्त किन बातों का ख्याल रखें। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
पिजन नेट लगवाना क्यों जरूरी है?
बता दें कि कबूतरों की बीट में कई तरह के बैक्टीरिया और फंगस होते हैं, जिनसे सांस की बीमारियां और एलर्जी हो सकती है।

नेट लगवाने से बालकनी और खिड़कियां हमेशा साफ रहती हैं, जिससे आपको बार-बार सफाई करने की जरूरत नहीं पड़ती।
अगर आपके घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो नेट एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।
नेट लगवाने के दौरान होने वाली गलतियां
लोग अक्सर सस्ते प्लास्टिक या नायलॉन के नेट चुन लेते हैं जो धूप और बारिश में जल्दी गल जाते हैं। कबूतर इन्हें अपनी चोंच से आसानी से काट सकते हैं।
इसे भी पढ़ें -How to Protect AC from Pigeon: AC पर रातभर कबूतरों के खटर-पटर करने से नहीं आती नींद? अपनाएं ये 5 देसी जुगाड़, कभी नहीं बैठेंगे
अगर नेट को सही तरीके से टाइट करके नहीं बांधा गया, तो कबूतर नेट के कोनों से अंदर घुस जाते हैं। एक छोटा सा छेद भी आपकी पूरी मेहनत को बेकार कर सकता है।

अगर नेट के खानों का साइज बड़ा है, तो छोटे पक्षी उनमें फंस सकते हैं या कबूतर भी अंदर आ सकते हैं।
नोट - नेट दीवार के साथ बिल्कुल सटा हुआ लगाएं। कोनों को सील करने के लिए लोहे के हुक्स और फासनर का ही इस्तेमाल करें, न कि साधारण धागे या टेप का।
इसे भी पढ़ें -बालकनी में कबूतरों ने कर दिया है बुरा हाल? बीट की सफाई के साथ-साथ उन्हें दूर भगाने के 3 असरदार तरीके
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।