How to Protect AC from Pigeon: AC पर रातभर कबूतरों के खटर-पटर करने से नहीं आती नींद? अपनाएं ये 5 देसी जुगाड़, कभी नहीं बैठेंगे

How To Get Rid of Pigeons on AC: कबूतर की वजह से आजकल लोग बहुत ज्यादा परेशान रहने लगे हैं। यह अक्सर ऐसी जगह पर बैठते हैं, जहां इन्हें अंधेरा और कोना मिल जाए। ऐसे में बालकनी में ऊंचाई पर लगे एसी के ऊपर की जगह उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आती है। हालांकि, एसी पर उनके बैठने पर शोर ज्यादा होता है। कभी आपस में झगड़ा करते हैं, तो कभी वहीं बैठकर सारा दिन गुटर-गुटर करते रहते हैं। कबूतरों का शोर और उनकी आवाज दोनों ही इरिटेट करती है। ऐसे में नींद तो टूटती ही है, लेकिन मन में यह चिंता भी बनी रहती है कि कहीं एसी को कोई नुकसान न पहुंच जाए। सर्दियों के मौसम में एसी का यूज नहीं होता, इसकी वजह से कबूतरों को इसपर बैठने में परेशानी भी नहीं होती।
एसी के लिए तैयार करें कांच की प्लेट
- अगर आप चाहती हैं कि एसी पर कबूतर बिलकुल भी न बैठे, तो आप कांच की प्लेट तैयार कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको एक पेपर का गत्ता या थर्मोकोल शीट लेना है।
- इस पर किसी भी टूटे हुए कांच के ग्लास या प्लेट के छोटे-छोटे टूकड़े चिपकाएं।
- कांच के टूकड़ों को सीधा करके चिपकाएं, ताकि यह खड़े रहे।
- गत्तों के किनारों को अब रस्सी से बाधं दें।
- अगर आप थर्मोकोल शीट लेती हैं, तो इसमें आपको चिपकाने की झंझट नहीं होगी।
- अब आप एसी के ऊपर कांच की बनाई गई इस प्लेट को रखें और रस्सी से एसी पर बांध दें।
- ऐसा करने पर एसी पर कबूतर कभी नहीं बैठेंगे।
आयरन फेंसिंग का यूज करें
यह भी नुकीली होती है और इसपर कबूतर बैठना नहीं चाहेंगे। इसे आप एसे किनारों पर बांध सकती हैं। अगर उन्हें बैठने का स्पेस नहीं मिलेगा, तो वह एसी पर नहीं बैठेंगे। इसे भी आप छोटे-छोटे टूकड़ों में काटकर सीधा एसी पर खड़ा कर सकती हैं। इससे कबूतर आपके घर में लगे एसी पर कभी नहीं बैठेंगे और शोर भी नहीं मचाएंगे।

नींबू और मिर्च का स्प्रे
अगर आप इन ऊपर बनाए गए चीजों को बनाने में समय वेस्ट करना नहीं चाहती हैं, तो नींबू और मिर्च का स्प्रे मार सकती हैं। इसे कबूतर की आखों में न मारे, आपको दूर से कबूतरों के बैठने पर इसका छिड़काव करना है। एक-दो बार ऐसा करने पर कभी भी कबूतर एसी पर नहीं बैठेंगे। आप चाहें, तो एसी के ऊपर भी इसका छिड़काव कर सकती हैं।

कपूर के टूकड़े रख दें
कबूतरों को कपूर की स्मेल बिल्कुल पसंद नहीं होती। अगर आप चाहती हैं कि एसी पर कबूतर न बैठे, तो आप कपूर डाल सकती हैं। एसी पर छोटे- बारीक टूकड़े करके एसी के ऊपर डाल दें। जैसे ही कबूतर एसी पर बैठेंगे, उन्हें कपूर की स्मेल आएगी और वह वहां से उड़ जाएंगे। यह घरेलू नुस्खा है, जिसे फॉलो करने पर आपका ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा।

इसके अलावा आप कबूतर को भगाने के लिए कीले भी लगा सकती हैं। थर्माकोल शीट पर कीले लगाकर एसी पर ऊपर रख दें, इससे कबूतर इसपर नहीं बैठेंगे।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, gemini
- क्या AC पर कबूतर बैठना नुकसानदायक है?
- हां, गंदगी और पंखों से एयरफ्लो ब्लॉक हो सकता है।
- कबूतर AC पर क्यों बैठते हैं?
- AC की बाहरी यूनिट समतल होती है और ऊंचाई पर होने की वजह से उन्हें सुरक्षा महसूस होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।