पार्टनर को गुलाब देते वक्त न करें ये गलतियां, ज्योतिष से जानें

वैलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है और इस सप्ताह का पहला दिन रोज डे यानी कि अपने प्रियजनों को गुलाब देकर अपनी भावनाओं का इजहार करना है। गुलाब प्यार, स्नेह और प्रशंसा का प्रतीक है। वहीं टैरो कार्ड के अनुसार, रोज डे एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह एक नया रिश्ता शुरू करने या मौजूदा रिश्ते को मजबूत करने का एक अच्छा समय है। यह आपके जीवन में प्यार और खुशी लाने का भी एक अच्छा समय है। अगर आप किसी खास व्यक्ति को गुलाब देने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एक विशेष रंग का गुलाब चुनना बेहद जरूरी है। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि आप अपने पार्टनर को गुलाब देने के दौरान किन गलतियों को करने से बचना है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि पार्टनर को गुलाब देने के दौरान किन चीजों को करने से बचना चाहिए।
गुलाब के रंग का रखें ध्यान

गुलाब का रंग आपके रिश्ते और भावनाओं को दर्शाता है। लाल रंग प्यार और जुनून का प्रतीक है, गुलाबी रंग प्रशंसा और आभार का, पीला रंग दोस्ती और खुशी का, और सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक है। अपनी भावनाओं के अनुसार गुलाब का रंग चुनें। इसलिए, अपने पार्टनर को अपनी भावनाओं के अनुसार ही गुलाब का रंग चुनें। अगर आप अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं तो गुलाबी या लाल रंग के गुलाब का चुनाव करें।
गुलाब देते समय उसमें नहीं होने चाहिए कांटें
अगर आप अपने पार्टनर को गुलाब दे रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसमें कांटें नहीं होने चाहिए। क्योंकि कांटे रिश्ते में आने वाली मुश्किलों का प्रतीक हो सकता है और इससे रिश्ते में अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसलिए गुलाब देने से पहले इसका विशेष ध्यान रखें।
रोज डे के दिन न दें मुरझाया हुआ फूल
टैरो कार्ड के अनुसार, अपने पार्टनर को आप जिस भी तरह की कोई चीज देते हैं तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव उससे पड़ता है। इसलिए अगर आप रोज डे के दिन अपने पार्टनर को गुलाब के फूल दे रहे हैं तो मुरझाया हुआ फूल न दें। इसे अशुभ माना जाता है। हमेशा अपने पार्टनर को ताजे गुलाब के फूल दें। इससे रिश्ते में आपसी प्रेम बढ़ता है।
इसे जरूर पढ़ें - Valentine's Day Trip In Delhi: पार्टनर संग बना रही हैं घूमने का प्लान, दिल्ली के इन 3 रोमांटिक डेस्टिनेशन को करें सलेक्ट
रोज डे के दिन गुलाब के साथ जरूर दें उपहार

अगर आप रोज डे के दन अपने पार्टनर को गुलाब का फूल दे रहे हैं तो उसके साथ आप उपहार में कुछ जरूर दें। इससे प्रेम जीवन खुशहाल बना रहता है और आपसी रिश्ते में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आती है।
इसे जरूर पढ़ें - रोज डे से लेकर वेलेंटाइन तक....वीक में 8 दिन पहनें इन अलग-अलग रंगों की ड्रेसेस, लुक दिखेगा फैशनेबल
Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।