1 मई से बदल रहे हैं ATM के नियम, कैश निकालने से लेकर बैलेंस चेक करने तक ये चीजें हो जाएंगी महंगी...जानिए अब कितना देना होगा चार्ज

1 मई से बैंक ग्राहकों के लिए अहम बदलाव होने जा रहे हैं जिसके बाद एटीएम का इस्तेमाल करना महंगा पड़ सकता है। जी हां, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ दिनों पहले एटीएम से कैश निकालने पर लगने वाले चार्ज में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। जिन्हें अब 1 तारीख 2025 से लागू किया जा रहा है। अगर आप भी एटीएम से कैश निकालते, जमा कराते या बैलेंस चेक करते हैं तो नए नियमों के बारे में यहां जान लीजिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि मई की पहली तारीख के बाद से फ्री लिमिट क्रॉस होने के बाद हर ट्रांजेक्शन पर एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है।
कैश निकालने से लेकर जमा करने के लिए पहले बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन, एटीएम सर्विस आने के बाद हमारा काम बहुत आसान हो गया है और पैसे निकालने के लिए अब बैंक के चक्कर कम लगाने पड़ते हैं। कई लोग हर दिन छोटी-छोटी रकम का ट्रांजेक्शन करने के लिए भी एटीएम जाते हैं। लेकिन, 1 मई 2025 के बाद छोटी-छोटी ट्रांजेक्शन के लिए एटीएम का इस्तेमाल जेब पर भारी पड़ सकता है।
ATM से कैश निकालने पर अब देना होगा कितना एक्स्ट्रा चार्ज?
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एटीएम नेटवर्क ऑपरेटरों और व्हाइट लेबल एटीएम सर्विस प्रोवाइडर्स के सामने इंटरचेंज फीस बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। जिसे RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रूवल दे दिया है, जिन्हें 1 मई से लागू किया जा रहा है। आइए, यहां जानते हैं अब फ्री लिमिट के बाद कितना एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।
इसे भी पढ़ें: अप्रैल में करेंगे इनकम टैक्स रिटर्न फाइल तो कब तक मिलेगा रिफंड? जानिए बचत के कुछ Hacks
RBI की नोटिफिकेशन के मुताबिक, एटीएम से कैश निकालने पर अब 23 रुपये का चार्ज देना होगा। हालांकि, यह चार्ज महीने की पहली या दूसरी नहीं, बल्कि चौथी या उससे ज्यादा बार की ट्रांजेक्शन पर लागू होगा। बता दें, अभी यह चार्ज 21 रुपये है।
कितनी ट्रांजेक्शन के बाद लगता है चार्ज?
फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट मेट्रो शहरों और गैर-मेट्रो शहरों की अलग-अलग है। रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, आप अपने बैंक के एटीएम यानी अगर आपका SBI में अकाउंट है और आप एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालते हैं तो हर महीने 5 ट्रांजेक्शन फ्री में कर सकते हैं।
वहीं, अगर आप दूसरे बैंक के एटीएम कार्ड से कैश निकालते हैं यानी आपका अकाउंट तो SBI में है लेकिन आप पैसा BOB के एटीएम से निकाल रहे हैं तो आपको तीन ट्रांजेक्शन के बाद पैसा देना पड़ सकता हैं। यहां पर भी एक झोल है। जी हां, अगर आप मेट्रो शहर में रहते हैं तो हर महीने दूसरे बैंक के एटीएम से 3 ट्रांजेक्शन ही फ्री में कर सकते हैं। अगर आप गैर मेट्रो शहर में हैं तो दूसरे बैंक के एटीएम से पांच बार ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
क्या बैंक बैलेंस चेक करने पर भी लगेगा एकस्ट्रा चार्ज?
एटीएम से बैंक बैलेंस चेक करने पर भी एकस्ट्रा चार्ज लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, बैंक बैलेंस चेक करना भी एक पूरी ट्रांजेक्शन गिनी जाती है। उदाहरण के साथ समझें, जैसे आपने महीने की 5, 15 और 25 तारीख को एटीएम से कैश निकाला। लेकिन, अब आपने 27 तारीख को एटीएम जाकर बैलेंस चेक कर लिया तो यह ट्रांजेक्शन गिना जाएगा और इसके लिए आपको एकस्ट्रा चार्ज देना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: पहली बार भर रही हैं इनकम टैक्स रिटर्न? इन 7 गलतियों से जरूर बचें
एटीएम के एकस्ट्रा चार्ज से कैसे बचें?
हर ट्रांजेक्शन पर एकस्ट्रा चार्ज को कम से कम करने के लिए सबसे पहले अपने बैंक का एटीएम इस्तेमाल करना शुरू करें।
एटीएम के एकस्ट्रा चार्ज को कम करने के लिए डिजिटल बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जगह-जगह कैश देने के बजाए यूपीआई और मोबाइल एप्स से पेमेंट करना भी अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
हर महीने की एटीएम ट्रांजेक्शन पर नजर रखें और लिमिट क्रॉस होने पर ATM की जगह बैंक से कैश निकाल सकते हैं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
- फ्री लिमिट के बाद कितना लगेगा ट्रांजेक्शन चार्ज?
- प्रति महीना फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर ट्रांजेक्शन पर 23 रुपये देने होंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।