Dhanashree Verma Yuzvendra Chahal Divorce: क्या अलग हुए युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रास्ते? तलाक पर सामने आई यह बात

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी कोरियोग्राफर-एक्टर धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में थीं। पिछले कुछ महीने से दोनों के अलग होने को लेकर कई अफवाहें उड़ रही थीं हालांकि कपल ने कभी डायरेक्टर इस बारे में कुछ नहीं कहा। हालांकि, इशारों-इशारों में कुछ पोस्ट्स के जरूर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी थी। अब खबरों की मानें तो कोर्ट की तरफ से दोनों के तलाक पर ऑफिशियल मुहर लग गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के तलाक की सभी ऑफिशियल फॉर्मेलिटीज बांद्रा फैमिली कोर्ट में पूरी हो गई हैं और अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। हालांकि, कपल की तरफ से इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है।
क्या अलग हुए युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रास्ते?
View this post on Instagram
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक को लेकर पिछले लंबे समय से कई खबरें सामने आ रही थीं। दोनों का नाम भी अलग-अलग लोगों के साथ जोड़ा जा रहा था। इसी बीच, इनडायरेक्टली दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ स्टोरीज भी शेयर की थीं। अब बताया जा रहा है कि दोनों का तलाक फाइनल हो गया है। कपल पिछले 18 महीने से अलग रह रहा था और अब इनके रास्ते अलग हो गए हैं। रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक मांगा था और कल बांद्रा कोर्ट में इनके डिवोर्स पर मुहर लग गई है। हालांकि, अभी भी कपल ने इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें- Dhanashree Verma अपने दम पर ऐसे करती हैं करोड़ों की कमाई, जानें कितनी है नेटवर्थ और एजुकेशन
धनश्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
View this post on Instagram
तलाक की खबरों के बीच, धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने इस बात की जिक्र किया है कि किस तरह भगवान पर विश्वास और प्रार्थना आपकी चिंताओं को दूर कर सकती है। बता दें कि पिछले महीने भी धनश्री ने एक पोस्ट शेयर किया था और उन लोगों को करारा जवाब दिया था, जो तलाक की खबरों के बीच धनश्री को ट्रोल कर रहे थे। बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने दिसंबर 2020 में शादी की थी और अब खबरों की मानें तो इनका रिश्ता टूट चुका है। बीच में धनश्री का नाम एक कोरियोग्राफर और युजवेंद्र का नाम एक आरजे के संग भी जोड़ा गया था। खबरें ये भी हैं कि तलाक में धनश्री को 60 करोड़ रुपये की एलिमनी मिली है। हालांकि, किसी भी दावे पर यकीन करने से पहले, दोनों के ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार करना होगा।
आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Dhanashree Verma,Yuzvendra Chahal
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।