तलाक की खबरों के बीच युजवेंद्र चहल के फैंस की ट्रोलिंग पर धनश्री ने पहली बार दिया जवाब, आखिर क्यूं किसी महिला के चरित्र पर सवाल उठाना हमें इतना आसान लगता है?

Dhanashree Verma breaks silence on divroce rumore with Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। कहा जा रहा है कि कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और दोनों जल्दी ही अलग हो सकते हैं। हालांकि, युजवेंद्र और धनश्री, दोनों में से किसी का भी इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। जब से इन दोनों के तलाक की खबरें सामने आईं, तभी से युजवेंद्र के फैंस, धनश्री को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल करने लगे। धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के रिश्ते में दरार का जिम्मेदार भी धनश्री को ठहराया जाने लगा। सोशल मीडिया पर धनश्री के खिलाफ कई पोस्ट किए जाने लगे। अब कोरियोग्राफर-डांसर धनश्री ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए अपना पक्ष रखा है।
कोरियोग्राफर-डांसर धनश्री ने युजवेंद्र चहल से तलाक की खबरों के बीच तोड़ी चुप्पी
धनश्री से इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, " पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। बेसलेस खबरें, बिना फैक्ट चेक वाली न्यूज और अनजान ट्रोल्स मेरा कैरेक्टर खराब कर रहे हैं और मेरी प्रतिष्ठा पर उंगली उठाकर, नफरत फैला रहे हैं। मैंने अपना नाम और पहचान बनाने के लिए सालों मेहनत की है। मेरी खामोशी मेरी कमजोरी नहीं, बल्कि मेरी ताकत है। सोशल मीडिया पर जब नेगेटिविटी आसानी से फैलाई जा सकती है, तब एक-दूसरे को साथ लेकर चलने और सहारा देने के लिए हिम्मत चाहिए। मैं अपनी सच्चाई पर फोकस करते हुए आगे बढ़ रही हूं। सच को किसी सबूत की जरूरत नहीं होती है। "
तलाक की खबरों के बीच धनश्री को लगातार किया जा रहा था ट्रोल
This is the lesson for all the men in India: Don't be an emo, overly supportive, submissive husband or boyfriend, Keep a little Manliness and toxicity in you alive or else feminism will eat you.#YuzvendraChahal #dhanashreeverma #Divorce pic.twitter.com/Mv6AKwyjuL
— KOSH GUPTA 🇮🇳 (@koshgupta) January 6, 2025
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें जैसे ही वायरल हुईं, लोगों ने धनश्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर धनश्री के खिलाफ कई पोस्ट सामने आने लगे। एक यूजर ने लिखा कि इन दोनों की जोड़ी फिट नहीं होती थी, सेपरेशन चहल के लिए अच्छा डिसीजन है। एक ने धनश्री की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेहतन नहीं, फोकट से मिली शोहरत...। वहीं, किसी ने तलाक का ब्लेम धनश्री पर डालते हुए उन्हें अनुष्का से प्रेरणा लेने की सलाह दे डाली तो किसी ने शादी को ही डरावना बता दिया। कुछ यूजर्स ने तो तलाक का जिम्मेदार, धनश्री के रील्स बनाने को ही ठहरा दिया। कुल मिलाकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार धनश्री के कैरेक्टर पर अजीबोगरीब टिप्पणियां की जा रही थीं, जिन्हें लेकर अब उन्होंने जवाब दिया है।
साल 2020 में हुई थी युजवेंद्र-धनश्री की शादी
View this post on Instagram
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। युजवेंद्र जहां क्रिकेट से ताल्लुक रखते हैं वहीं धनश्री कोरियोग्राफर-डांसर हैं। दोनों के डांस वीडियोज और रील्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। धनश्री, युजवेंद्र की डांस टीचर रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Bengaluru Techie Case: तलाक VS अलगाव, कैसे कानूनन अलग हैं ये दोनों? कब पड़ती है फैमिली कोर्ट की जरूरत
आखिर क्यों किसी महिला के कैरेक्टर पर सवाल उठाना हमें इतना आसान लगता है?
इन बातों ने मेरे मन में एक सवाल पैदा कर दिया है। यह सवाल वैसे नया नहीं है और न ही इस तरह की चीजों का होना कुछ नया नहीं है। असल जिंदगी हो या सेलिब्रेटीज की लाइफ, तलाक या रिश्तों में खटास आने पर, बिना कुछ जाने-समझे आमतौर पर महिलाओं को ही दोषी ठहरा दिया जाता है। अरबाज-मलाइका के तलाक के वक्त मलाइका पर भी काफी उंगलियां उठीं थीं और हार्दिक-नताशा के सेपरेशन की खबरों के समय, ज्यादातर लोगों ने नताशा को ही दोषी ठहराया था। असल जिंदगी में भी अक्सर ऐसा होता है कि किसी महिला के तलाक की खबर सामने आते ही, उसे सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया जाता है। पति को खुश नहीं रख पाई...अपना घर नहीं संभाल पाई...कुछ तो कमी होगी जो पति ने छोड़ दिया..ऐसे जुमले तुरंत ही सुनने को मिल जाते हैं। काफी शर्म की की बात है कि आज जहां हम इतना आगे बढ़ चुके हैं वहां महिलाओं को टारगेट करना, उनकी चरित्र पर कीचड़ उछालना आज भी हमें काफी आसान लगता है।
आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Dhanashree Verma
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।