अनीता हसनंदानी को कैसे हुआ रोहित रेड्डी से प्यार, जानिए उनकी दिलचस्प लव स्टोरी

अनीता हसनंदानी टीवी और फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस हैं। अपने स्टाइलिश लुक्स और बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स के लिए वह अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। अनीता हसनंदानी अपने पति रोहित रेड्डी के साथ इस समय अपनी मैरिटल लाइफ एंजॉय कर रही हैं और अपनी ढेर सारी इंस्टाग्राम तस्वीरों में वह अपने पति के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आती हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब रोहित रेड्डी उनके लिए पूरी तरह से अजनबी थे। रोहित रेड्डी तेलुगु हैं औ अनीता हसनंदानी एक सिंधी। लेकिन प्यार ऐसी चीज है तो हर फासले को मिटा देती है और देखते ही देखते दूरियां मिट जाती हैं। अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी, इन दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। आइए जानते हैं कि किस तरह ये एक-दूसरे के करीब आए और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।
एक ही जिम में करते थे एक्सरसाइज
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी एक ही जिम में वर्कआउट करने जाते थे। अनीता के अट्रैक्टिव लुक्स से रोहित पहले ही इंप्रेस हो गए थे। बाद में उनकी अनीता से और भी जगह मुलाकातें हुईं। रोहित अनीता के बारे में और जानने के लिए लगातार कोशिशें करते रहे। दोनों के बीच फेसबुक मैसेज और चैट पर बातें होने लगीं। रोहित अक्सर टीवी पर न्यूज ही देखते थे और उन्हें इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि अनीता इतनी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। हालांकि अनीता इस बात से इनकार करती हैं कि रोहित ने उन्हें टीवी पर नहीं देखा होगा। अनीता ने एक इंटरव्यू में बताया, 'हो सकता है कि वह मुझे चेहरे से पहचानते ना हों, लेकिन मुझे यकीन है कि उन्होंने मुझे देखा जरूर होगा।'
इसे जरूर पढ़ें: करीना कपूर के लिए सैफ ने कहा, जब वो मुझे खूबसूरत कहती है, मुझे खुशी होती है
अनीता रोहित की इन चीजों पर हो गईं फिदा
रोहित रेड्डी और अनीता की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। पहली मुलाकात में अनीता ने पाया कि रोहित रेड्डी जेंटलमेन हैं, उनके डिंपल और अच्छी फिजीक भी अनीता को काफी इंप्रेसिव लगे।
धीरे-धीरे अनीता और रोहित की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा। दोनों को इस बात का अहसास हो गया कि वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे हैं। कुछ ही मुलाकातों के बाद दोनों को लगने लगा कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं।
रोहित की इस बात ने अनीता को बहुत ज्यादा प्रभावित किया
अनीता हसनंदानी ने अपने एक इंटरव्यु में बताया,
'पहले के समय में मुझे ड्रिंक करना बहुत अच्छा लगता था। एक बार मैंने कुछ ज्यादा ही ड्रिंक कर ली और रोहित से लड़ाई भी की। इस दौरान सारी गलती मेरी थी। अगले दिन जब मैं सोकर उठी तो मुझे अपनी गलती का अहसास हुआ। मैं रोहित से कहा, 'मुझे अपनी गलती का अहसास है। अगर तुम चाहो तो मैं ड्रिंक करना छोड़ दूंगी।' और उन्होंने मुझे जवाब दिया, 'तुम मेरे लिए अपनी कोई चीज मत छोड़ो। सिर्फ ये कोशिश करो कि खुद को कंट्रोल में रखो। तुम एक पब्लिक फिगर हो, तुम्हें इस बात का खयाल रखना चाहिए। ये वो लम्हा था, जब मुझे इस बात का भरोसा हो गया कि रोहित ही मेरे लाइफ पार्टनर बन सकते हैं, जो मुझे मेरी गलतियों के साथ स्वीकार करते हैं। वो मुझे अपने लिए नहीं बदलना चाहते। हमारी शादी को 8 साल से ज्यादा हो चुके हैं और उनके साथ मैं एक इंसान के तौर पर और बेहतर हुई हूं।'
जब अनीता हसनंदानी और रोहित दोनों इस बात को लेकर श्योर हो गए कि वे एक-दूसरे को दिलो-जान से चाहते हैं तो उन्होंने इस बारे में अपने परिवार वालों से बात की और अक्टूबर 2013 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पंसद करते हैं। जाहिर है दोनों एक-दूसरे के लिए काफी डेडिकेटेड हैं और एक-दूसरे के लिए काफी सपोर्टिव भी हैं। हमारी यही दुआ है कि ये अपनी मैरिटल लाइफ में इसी तरह खुशगवा पल बिताते हुए अपनी लाइफ एंजॉय करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।