Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

सैफ अली खान से नहीं बल्कि इस क्रिकेटर से शादी करना चाहती थीं अमृता सिंह

एक्ट्रेस अमृता सिंह अब भले फिल्मों से दूर है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह इंडस्ट्री पर राज करती थी।
Updated:- 2023-02-10, 11:59 IST
image

एक्ट्रेस अमृता सिंह की अब फिल्मों से दूर है। वहीं उनकी बेटी सारा अली खान अब काफी पॉपुलर हो गई है। अमृता सिंह की लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नही रही है। वह अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज हम आपको अमृता के लाइफ के कुछ ऐसे फैक्ट्स के बारें में बताने वाले हैं जो शायद आप भी नही जानती होगी।

अमृता और रवि शादी करना चाहते थे

बेहद कम लोग जानते हैं लेकिन यह बात सच है कि अमृता एक समय इंडियन क्रिकेटर रवि शास्त्री के प्यार में पागल हो गई थी। कपल एक- दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते थे। दोनों की जोड़ी दर्शक पसंद भी करते थे। इसके बावजूद दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नही चला थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल एक- दूसरे से शादी भी करना चाहते थे।

रवि शास्त्री नही चाहते थे फिल्मों में काम करें अमृता

amrita singh wanted to marry ravi shastri before saif ali khan

वही दोनों की शादी एक शर्त के कारण टूट गई थी। इंडियन क्रिकेटर रवि शास्त्री नही चाहते थे कि उनकी पत्नी फिल्मों में काम करें। उन्होनें अमृता से कहा था कि आप फिल्मों में काम करना छोड़ दें। यह बात अमृता को बिलकुल भी पसंद नही आई और उन्होंने रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया।

इसे भी पढ़ें: सारा आली खान ने मां अमृता सिंह के बर्थडे पर लिखा दिल को छू जाने वाला नोट

विनोद खन्ना के साथ भी जुड़ चुका है नाम

इसके तुरंत बाद अभिनेत्री का नाम एक्टर विनोद खन्ना के साथ जोड़ा जाने लगा था। एक जमाने में दोनों अक्सर साथ में नजर आते थे। वहीं दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया था। फिल्मों में साथ काम करने के बाद से ही दोनों की लव स्टोरी के चर्चे होने लगें। वहीं अमृता की मां को विनोद खन्ना बिल्कुल भी पसंद नही थे। विनोद पहले से शादीशुदा थे और वह उम्र में भी अमृता से काफी बड़े थे।

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान की इन 5 स्टाइलिश ड्रेसेस से पाएं टीनेजर वाला लुक

सैफ संग रचाई शादी

इसके बाद अमृता की लाइफ में सैफ अली खान की एंट्री हुई। वहीं कपल ने 1991 में शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी को एक जमाने में दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते थे। वहीं दोनों की शादी 13 साल बाद साल 2004 में टूट गई। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

 

 

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।