Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

अनंत राधिका की शादी से पहले अंबानी परिवार ने गरीब कपल के लिए कराया सामूहिक विवाह का आयोजन, देखें तस्वीरें

 Anant Radhika Wedding:अंबानी परिवार ने गरीब कपल के लिए आज करवाया सामूहिक विवाह का आयोजन, मुकेश और नीता अंबानी ने दिया आशीर्वाद। 
Updated:- 2024-07-03, 12:16 IST
image

Anant Radhika Wedding: अंबानी परिवार आजकल काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसका कारण है अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की होने वाली शादी। यह शादी 12 जुलाई को मुंबई में होगी। इसमें कई सारी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। आज अंबानी परिवार ने गरीब कपल के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया है। 

cdb e f bc bce

अंबानी परिवार ने मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित पालघर इलाके से आए 50 से अधिक वंचित कपल्स के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया था। इस विवाह समारोह को ठाणे के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में आयोजित किया गया था। इस समारोह में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल साथ ही आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी मौजूद थे। 

मुंबई में इस जगह आयोजित होगा समारोह

Anant radhika wedding

इस सामूहिक विवाह समारोह कब और कहां होगा। इसके लिए अंबानी परिवार की तरफ से एक कार्ड जारी किया गया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि वंचित लोगों की शादी का कार्यक्रम अनंत-राधिका की शादी से पहले रखा जा रहा है। इस कार्ड में बताया गया है कि यह समारोह 2 जुलाई को शाम 4:30 बजे स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर वाडा पालघर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूरा अंबानी परिवार शामिल होगा।

परिवार समेत शामिल होंगे मुकेश-नीता अंबानी

इस शुभ कार्य में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी यह आयोजिन सिर्फ वंचित लोगों की मदद के लिए नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह एक अच्छे कॉस के लिए कर रहे हैं।  इसलिए इसका एक कार्ड तैयार किया गया है। जिसमें सारी जरूरी जानकारी को साझा किया गया है। आपको बता दें, कि इस समारोह में नीता और मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ शामिल होंगे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देंगे।

इसे भी पढ़ें: Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन्स के बाद इस जगह 7 फेरे लेंगे अनंत-राधिका, शादी में शामिल हो सकते हैं ये मेहमान

इस दिन होगी अनंत राधिका की शादी

अनंत और राधिका की शादी इस साल 12 जुलाई को मुंबई में आयोजित की जा रही है। इसका जश्न तीन दिनों तक चलेगा। यह ग्रैंड वेडिंग 12 जुलाई 2024 को मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित वर्ल्ड जियो सेंटर में होगी। 12 जुलाई को अनंत और राधिका सात फेरे लेंगे। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद समारोह रखा गया है। 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले इन दोनों के लिए प्री वेडिंग फंक्शन भी रखा गया था। जिसमें कई सारे बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे।

अनंत-राधिका की इस शादी समारोह में कई सारी बड़ी हस्तियां शामिल होगी। जिसकी जानकारी जल्द ही आपके सामने आ जाएगी। फिलहाल शादी के कार्ड बटने शुरू हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: 500 करोड़ के आलीशान होटल में होगी अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी, देखें कुछ खास तस्वीरें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Ani/ Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।