Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

Hair Straightener Unique Hacks: बालों को सीधा ही नहीं, इन 7 कामों में भी कमाल दिखाता है हेयर स्ट्रेटनर

आमतौर पर हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल सिर्फ बालों को सीधा और शाइनी बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा सा गैजेट आपके घर के कई मुश्किल कामों को चुटकियों में आसान बना सकती हैं?
Updated:- 2026-04-05, 09:00 IST
How to use hair straightener for household chores

हेयर स्ट्रेटनर आज लगभग हर महिला के ड्रेसिंग टेबल का हिस्सा है। हम सभी जानते हैं कि यह घुंघराले बालों को स्ट्रेट बनाने के काम आता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह गैजेट न केवल बाल बल्कि आपके घर के कई मुश्किल कामों को मिनटों में हल कर सकता है? ज्यादातर लोग इसे सिर्फ ब्यूटी टूल समझते हैं, पर असल में यह एक मिनी पोर्टेबल आयरन की तरह काम करता है। कपड़ों की सिलवटें हटाने से लेकर रिबन को चमकाने तक, हेयर स्ट्रेटनर (Genius Hair Straghtner Hacks के ऐसे कई जीनियस हैक्स हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। आज के इस लेख में हम आपको स्ट्रेटनर के 7 यूनिक तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

कॉलर और कफ की सिलवटें हटाने में करें इस्तेमाल

सुबह ऑफिस जाने की जल्दी है और शर्ट के कॉलर या कफ पर सिलवटें रह गई हैं? भारी प्रेस गरम करने के बजाय अपना हेयर स्ट्रेटनर उठाएं।

स्ट्रेटनर को मीडियम गर्म करें। अब इससे शर्ट के कॉलर या बटन के बीच की जगह पर धीरे से चलाएं। स्ट्रेटनर छोटा होता है, जिससे यह उन कोनों तक आसानी से पहुंच जाता है, जहां प्रेस करना मुश्किल होता है। यह ट्रिक कुर्ते के घेरे या स्लीव्स के किनारों के लिए भी बेस्ट है।

चिप्स के पैकेट को दोबारा सील करना

how-to-seal-food-packets-1774004601113

अक्सर चिप्स या नमकीन का पैकेट आधा खाने के बाद खुला रह जाता है और वह सॉगी हो जाता है। अब आपको रबर बैंड या क्लिप ढूंढने की जरूरत नहीं है। पैकेट के खुले हुए हिस्से को सीधा करें और गरम स्ट्रेटनर को उस पर 2-3 सेकंड के लिए दबाएं। स्ट्रेटनर की हीट से प्लास्टिक हल्का सा पिघलाकर उसे एयर-टाइट सील कर देता है। इससे आपका स्नैक अगले कई दिनों तक कुरकुरा बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें- Genius Iron Hacks: कपड़ों की सिलवटें ही नहीं, इन 7 कामों में भी कमाल दिखाता है आयरन

रिबन और कपड़ों की बेल्ट को सीधा करना

अगर आप अपनी ड्रेस की बेल्ट या बालों में लगाने वाले रिबन को धोकर सुखाती हैं, तो वे मुड़ जाते हैं। इन्हें प्रेस से सीधा करना मुश्किल होता है क्योंकि वे जल सकते हैं। इसके लिए स्ट्रेटनर को कम हीट पर रखें। रिबन के एक सिरे को स्ट्रेटनर के बीच दबाएं और धीरे-धीरे नीचे तक खींचें।

यह रिबन को बिना जलाए उसे नया और चमकदार लुक देता है। गिफ्ट रैपिंग के पुराने रिबन को नया बनाने के लिए भी यह बेस्ट तरीका है।

बच्चों के कपड़ों के स्टिकर और पैच चिपकाना

use hair strainer for paste sticker

कई बार बच्चों के स्कूल बैग या कपड़ों से नाम वाले स्टिकर या डेकोरेटिव पैच उखड़ने लगते हैं। इन्हें चिपकाने के लिए भारी प्रेस की जरूरत नहीं है। स्टिकर को सही जगह पर रखें और उसके ऊपर एक पतला सूती रुमाल रखें। अब गरम स्ट्रेटनर से उस जगह को दबाएं। स्ट्रेटनर की हीट सीधे स्टिकर के गोंद को पिघलाकर उसे कपड़े पर चिपका सकती हैं, जिससे वह फिर कभी नहीं निकलता।

जींस की हेमलाइन और सिलाई ठीक करना

अगर आपकी जींस या ट्राउजर नीचे से खुल गई है और आपके पास सिलाई मशीन नहीं है, तो हीटिंग टेप का इस्तेमाल करें। फटी हुई जगह के बीच में हीटिंग टेप रखें और उसे मोड़कर स्ट्रेटनर से दबा दें। स्ट्रेटनर की हीट टेप को पिघलाकर कपड़े को जोड़ देगी। यह एक इंस्टेंट टेलरिंग हैक है जो इमरजेंसी में बहुत काम आता है।

पेपर लैमिनेशन या क्राफ्ट वर्क

अगर आपके पास कोई छोटा जरूरी कागज या फोटो है जिसे आप लंबे समय तक सेफ रखना चाहती हैं, तो उसे दो प्लास्टिक शीट्स के बीच रखें। अब गर्म स्ट्रेटनर को किनारों पर चलाएं। इससे प्लास्टिक आपस में जुड़ जाएगी और लैमिनेशन कवर हो जाएगा।

फूलों को सुखाकर क्राफ्ट बनाना

ways-to-dry-rose-petals-in-hindi-1774325693841

अगर आप अपनी किसी खास याद या फूल को सुखाकर डायरी में सहेजना चाहती हैं, तो फूल को दो बटर पेपर के बीच रखें। अब गर्म स्ट्रेटनर से उसे कुछ सेकंड के लिए दबाएं। यह फूल की नमी सोख लेगा और वह चपटा होकर खूबसूरती से सूख जाएगा।

इसे भी पढ़ें- प्रेस करते वक्त कपड़ों को जलने या खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, करेंगे सालों साल Shine 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

 

FAQ
क्या बाल सीधा करने के अलावा हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल और कामों में कर सकते हैं?
जी हां, हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कपड़ों को आयरन करने में भी कर सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।