जानिए बिहार से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स

संस्कृत शब्द विहार से बना, बिहार अपने ऐतिहासिक स्मारकों के साथ-साथ कुछ आकर्षक जगहों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। बिहार एक ऐसा राज्य है, जिसे लेकर हर व्यक्ति की अपनी अलग धारणा है। वास्तव में, बिहार असंख्य गलतफहमियों और रूढ़ियों का शिकार है। आज लोग बिहार को गरीबी, अशिक्षा और पिछड़ेपन से जोड़कर देखते हैं, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल विपरीत है।
बहुत से लोग यह नहीं जानते कि बिहार दुनिया के सबसे पुराने लिविंग प्लेस में से एक है। यह इतिहास में सबसे महान राज्यों में से एक था। अगर आप यहां पर हैं तो भारत के समृद्ध इतिहास के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां आप देश की सदियों पुरानी किंवदंतियों का पता लगा सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि भारत को सोने की चिड़िया क्यों कहा जाता था। दरअसल, बिहार से जुड़ी वास्तविक जानकारी से अभी तक लोग अनजान हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बिहार से जुड़े कुछ ऐसे ही फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आपकी सोच भी बिहार के प्रति काफी हद तक बदल जाएगी-
सबसे पुराना विश्वविद्यालय
पटना से लगभग 95 किमी की दूरी पर स्थित, नालंदा का प्राचीन विश्वविद्यालय दुनिया का सबसे पुराना विश्वविद्यालय कहा जाता है। हालांकि, यह कितना पुराना है, इसका कोई सटीक प्रमाण नहीं है। रिकॉर्ड के अनुसार, इस विश्वविद्यालय की स्थापना 5वीं शताब्दी में हुई थी और यह 600 से अधिक वर्षों तक फलता-फूलता रहा जब तक कि मामलुक वंश के एक सेनापति बख्तियार खिलजी ने एक आक्रमण के दौरान इसे नष्ट नहीं कर दिया। यह विश्वविद्यालय अपने विशाल पुस्तकालय के लिए बेहद लोकप्रिय था जिसमें विभिन्न विषयों पर लाखों किताबें और दस्तावेज़ थे। ऐसा कहा जाता है कि दुनिया भर से लोग ज्ञान प्राप्त करने के लिए नालंदा आते थे।
बहुत पुराना है इतिहास

बिहार भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे पुराने बसे हुए स्थानों में से एक है। इसका इतिहास ईसा पूर्व छठी शताब्दी में मगध साम्राज्य से जुड़ा है। पाटलिपुत्र के प्राचीन शहर को अब पटना के नाम से जाना जाता है। यह वास्तव में मौर्य और गुप्त साम्राज्य की राजधानी थी।
सबसे पुराना हिंदू मंदिर
पटना से लगभग 210 किमी की दूरी पर कैमूर जिले में स्थित मुंडेश्वरी देवी मंदिर को देश का सबसे पुराना हिंदू मंदिर कहा जाता है, जो अभी भी फंक्शन में है। यह मंदिर देवी शक्ति और भगवान शिव को समर्पित है और हर साल हजारों पर्यटक और हिंदू भक्त यहां आते हैं। ऐतिहासिक रिकॉर्ड के अनुसार, इसकी स्थापना दूसरी शताब्दी की शुरुआत में हुई थी। यह हर इतिहास प्रेमी को बिहार के इस स्थान को एक बार जरूर देखना चाहिए। (बिहार के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन)
जैन धर्म और बौद्ध धर्म का जन्मस्थान
बिहार दुनिया का एकमात्र स्थान है, जहां पर दो सबसे लोकप्रिय धर्म, बौद्ध धर्म और जैन धर्म पैदा हुए और फले-फूले। क्या आप जानते हैं कि बिहार ही वह स्थान है जहां अहिंसा की अवधारणा की उत्पत्ति हुई। दरअसल, यह सब कुछ हजारों साल पहले बौद्ध धर्म और जैन धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध और भगवान महावीर के नेतृत्व में हुआ था। इस लिहाज से अगर देखा जाए तो बिहार का अपना एक अलग धार्मिक महत्व भी है।
यह भी पढ़ें-Reuse: बहुत काम की होती है पिघली हुई कैंडल, फेंकने की जगह ऐसे करें इस्तेमाल
टैलेंट की कमी नहीं

बिहार को लेकर यह कहा जाता है कि यह एक ऐसा राज्य है जहां प्रतिभाएं पैदा होती हैं। जी हां, यहां रहने वाले ज्यादातर लोग वाकई गणित में बहुत अच्छे हैं। इस प्रकार, आपको उनकी भाषा और अंग्रेजी बोलने के आधार पर उनका मूल्यांकन नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं, बिहार को सबसे अधिक आईएएस अधिकारी देने वाले दूसरे राज्य के रूप में जाना जाता है।
यह भी पढ़ें-Digital Fraud: पेमेंट करते समय आपके साथ हो जाए डिजिटल फ्रॉड, तो जरूर अपनाएं ये उपाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।