Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:52 AM IST

रिजाइन देने के बाद क्या जरूरी होता है नोटिस पीरियड सर्व करना

रिजाइन के बाद अगर आपका भी मन नोटिस पीरियड सर्व करने का नहीं होता है तो जान लें क्यों कंपनी नोटिस पीरियड सर्व करने के लिए करती है फोर्स।   
Updated:- 2024-08-19, 08:00 IST
image

नौकरी बदलना आसान नहीं होता है हालांकि करियर में ग्रोथ चाहिए तो नौकरी बदलना पड़ता है। कई बार हम अपने कंपनी से इतना परेशान होते हैं फिर भी हमें नोटिस पीरियड सर्व करना पडता है। क्योंकि बिना नोटिस पीरियड सर्व किए आपको एक्सपीरियंस लेटर कंपनी नहीं देती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कंपनी क्यों रिजाइन के बाद नोटिस पीरियड सर्व करने को कहते हैं। 

नोटिस पीरियड क्यों करना होता है सर्व

नोटिस पीरियड के दौरान आपके जगह किसी और को हायर किया जाता है। ऐसे में आपको उस व्यक्ति को अपना काम सोपना होता है। ऐसे में आपको जाने के बाद ना तो कंपनी को नुकसान होता है और ना तो नए व्यक्ति को काम करने में दिक्कत होती है। 

नोटिस पीरियड की जरूरत 

notice period in company

कई कंपनियों के नियमों में नोटिस पीरियड का पालन करना अनिवार्य होता है। अगर आप उनके नियम का पालन नहीं करते हैं तो आपके अंतिम वेतन में कटौती कर सकती है। इसके अलावा कई कंपनी आपको एक्सपीरियंस लेटर देने से भी मना कर देते हैं। ऐसे में कंपनी ज्वाइन करते समय देखना चाहिए कि आपको कितने दिन का नोटिस पीरियड सर्व करना होता है। 

इसे भी पढ़ें : प्राइवेट नौकरी वालों को नोटिस पीरियड के बारे में जरूर जान लेने चाहिए ये नियम

क्या नोटिस पीरियड सर्व करना जरूरी होता है

यह आपकी जिम्मेदारी को दर्शाता है और आगे के लिए अच्छा रेफरेंस बनाने में मदद करता है।  अगर आप नोटिस पीरियड को पूरा करते हैं, तो यह आपके प्रोफेशनल नेटवर्क को बनाए रखता है। ऐसे में आप दोबारा भी उसी कंपनी में आ सकते हैं। ऐसे में जी हां, आपको नोटिस पीरियड सर्व करना जरूरी होता है। हालांकि आप चाहे तो नोटिस पीरियड कम भी करवा सकते हैं इसके लिए आपको अपनी सैलरी कटवानी होगी या फिर आप चाहे तो अपनी छुट्टियों से भी नोटिस पीरियड की अवधि को कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : अगर नौकरी छोड़ रही हैं तो ध्‍यान रखें कि तैश में आकर ना करें यह गलतियां

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।