आलिया भट्ट का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, परिवार के साथ यूं आईं नजर

इन दिनों आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म सड़क 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग ऊटी में चल रही है। महेश भट्ट इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में उनकी बहन पूजा भट्ट भी एक मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस के चलते उनका पूरा परिवार इन दिनों ऊटी में है और इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। उनका पूरा परिवार काम के साथ-साथ छुट्टियों का भी मजा ले रहा है और आए दिन फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: मंदिरा बेदी यहां बिता रही हैं छुट्टियां, बिदांस अंदाज में आईं नजर, फोटो हुई वायरल
वहीं, हाल ही में सोशल मीडिया पर आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। इस वीडियो में महेश भट्ट, सोनी राजदान, पूजा भट्ट नजर आ रही हैं। इस वीडियो को उनकी बड़ी बहन शाहीन भट्ट ने बनाया है। इस वीडियो में पूरा परिवार एक साथ डाइनिंग टेबल पर नजर आ रहा है। इस वीडियो में महेश भट्ट, सोनी राजदान और पूजा भट्ट सभी सूप पीते दिख रहे हैं। वहीं, आलिया खाना खाने की टेबल पर न्यूज पेपर पढ़ रही हैं। जब शाहीन वीडियो बना रही होती है तो आलिया उनको जीभ चिढ़ाती हैं। ऐसा करते हुए वो बेहद क्यूट लग रही हैं। आपको बता दें कि आलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और खूब वायरल हो रहा है।
इससे पहले भी आलिया ने ऊटी की सर्दी एंजॉय करते हुए की एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें वो अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन के साथ थीं। तस्वीर देखकर लग रहा था कि ऊटी में काफी ठंड है। आलिया अपनी मां और बहन के साथ लाल रंग के शॉल में दिखाई दे रही थीं। सोनी राजदान ने बताया आलिया की सफलता का राज।
आपको बता दें कि सड़क 2, पूजा भट्ट और संजय दत्त की फिल्म सड़क का सीक्वल है जिसमें आलिया मुख्य किरदार में हैं। 'सड़क' का निर्देशन भी महेश भट्ट ने किया था। फिल्म में आलिया के साथ संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा बेदी भी नजर आने वाली हैं।
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया सड़क 2 के अलावा संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में भी नजर आने वाली हैं और इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आएंगे। जानें किस 1 खास जगह की वजह से आलिया और रणबीर आएं करीब।
इसे जरूर पढ़ें: फिल्मों की जगह अब इन कामों में लग रहा है अनुष्का शर्मा का मन
कुछ समय पहले आलिया ने पिता महेश भट्ट के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। वहीं, एक कुछ दिनों पहले आलिया ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित पॉश इलाके के अपने नए फ्लैट में जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने इस फ्लैट को 2017 में खरीदा था और अब वह यहां अपनी बहन शाहीन के साथ रहने आ गई हैं। जानें आलिया भट्ट के लिए कैसा रहा नए घर में जाना।
Photo courtesy- instagram.com(@zoomtv, @aliaabhatt)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।