नए घर की बात कुछ और ही होती है। खुद के पैसे से खरीदा हुआ नया आशियाना किसी महल से कम नहीं होता। चाहें सेलेब हो या 9-5 की जॉब करने वाला कोई इंसान ये फीलिंग कुछ और ही होती है। इसी कड़ी में आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ा हुआ है। आलिया ने जुहू में दो साल पहले एक घर खरीदा था। अपना पहला घर। अपना घर खरीदने के बाद आलिया ने उसे कैसे सजाया, क्या किया इसके बारे में उन्होंने एक वीडियो में बताया है।
लोग अपने नए घर को सजाने, घर को वास्तु के हिसाब से परफेक्ट बनाने आदि के लिए बहुत काम करते हैं। अगर आप भी अपने घर को सजाने के बारे में सोच रहे हैं या उसके लिए नए आइडिया चाहिए तो वुडन वॉल क्यूब सामान रखने और कुछ सजाने के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। उन्हें खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
आलिया भट्ट भी नए वीडियो में यही कर रही हैं। ये वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और लगातार लोग आलिया के इस एक्सपीरियंस को देखना चाह रहे हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका लिंक शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, 'एक नया और बेहद निजी Vlog मेरे चैनल पर अपलोड हो गया है। ये एक पुराना एक्सपीरियंस है जब दो साल पहले मैं अपने घर में शिफ्ट हुई थी।' वीडियो पर खबर लिखने तक 934,675 व्यू आ चुके हैं और 2 हज़ार से ज्यादा कमेंट हैं।
इसे जरूर पढ़ें- आलिया भट्ट जैसा फिगर और खूबसूरती पाने के लिए फॉलो करें उनके दिए हुए टिप्स
आलिया भट्ट उस वीडियो में ये बता रही हैं कि कैसे उन्होंने अपने घर में शिफ्ट होने के लिए काम किया। कैसे अपने घर को सजाने के लिए मेहनत की। कैसे अपनी बहन की मदद से उन्होंने अपना घर सजाया। आलिया पहले चाहती थीं कि शाहीन भट्ट भी उन्हीं के साथ शिफ्ट हो जाएं। पर शाहीन ने फैसला लिया कि वो कुछ दिन आलिया के साथ रहेंगी और कुछ दिन अपनी मां सोनी राज़दान के साथ। कई बार सेलेब्स के घर में झूले होते हैं। अगर आपको भी कोई अच्छा पोर्टेबल झूला अपने घर के लिए खरीदना है तो हैमॉक स्टाइल झूला अच्छा होगा। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
आलिया भट्ट ने Vlog में कहा कि नए घर में आना बहुत स्पेशल एक्सपीरियंस था क्योंकि ये पहली बार था कि वो अपने घर से बाहर निकलकर दूसरे घर में जा रही थीं। आलिया के इस बदलाव में उन्हें पूरे दो साल लग गए, घर में लगातार कुछ न कुछ बदलाव होता रहा। आलिया और शाहीन दोनों ही उस घर को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। आलिया कहती हैं कि वो अपने पर्सनल स्पेस के बारे में बहुत ही ज्यादा ध्यान रखती हैं। आलिया कहती हैं कि वो बिल्ली की तरह हैं जो अपने घर और अपनी स्पेस को लेकर कुछ भी कमी बर्दाश्त नहीं कर सकतीं।
आलिया कहती हैं कि उनकी बहन सबसे अच्छी तरह से घर सजाती हैं और वो छोटी-छोटी चीज़ों का ख्याल रखती हैं। इस घर के लिए काफी शाहीन भट्ट ने ऑनलाइन शॉपिंग से ऑर्डर किया। काफी कुछ उन्होंने खुद जाकर खरीदा। पर ये सब करने में काफी समय लग गया। कई बार ऐसा समय भी आया जब उन्हें ये बहुत पसंद आया और अपनी बहन के साथ वो खुद मेहनत कर इस घर को सजाने का सामान खरीदती थीं। उन्हें ऐसा लगता है कि ये सब बहुत सालों पहले हुआ था। लेकिन ये कुछ ही समय पहले था।
आलिया का ये वीडियो कुछ खास है। स्क्रीन पर कोई किरदार नहीं बल्कि अपनी जिंदगी का एक अनुभव बता रही हैं आलिया। आलिया का ये एक्सपीरियंस काफी अच्छा था और शायद इसीलिए ये वीडियो ट्रेंडिंग में बना हुआ है। अगर अपने घर को सजाने के लिए आलिया के घर की तरह कोई बेहतरीन लाइट्स चाहिए तो स्टार लाइट कर्टन ट्राई कर सकते हैं। इससे घर को अलग लुक मिलेगा। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
इसे जरूर पढ़ें- आलिया भट्ट के स्किन केयर टिप्स: रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाती हैं ये
काम और फिल्मों की बात करें तो आलिया भट्ट अब सड़क 2 में दिखेंगी। महेश भट्ट की सड़क जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त थे वो अपने समय की हिट फिल्म थी। उस फिल्म के रीमेक में आलिया काम कर रही हैं। इसके पहले वो करण जौहर की फिल्म कलंक में दिखी थीं। इसी के साथ, आलिया भट्ट और उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर दोनों ही एसएस राजामौली की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ दिखेंगे। राजामौली की बाहुबली अभी तक भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म रही है और ऐसे में ब्रह्मास्त्र से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। आलिया भट्ट और रणबीर सिंह की ये पहली फिल्म होगी और इसलिए इसे लेकर कई लोग उत्साहित हैं। ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।