क्या सच में दिसंबर 2020 में शादी करेंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ? जानें पूरी खबर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो बहुत सारे कपल्स हैं जो शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं मगर, सबसे ज्यादा जिस कपल की शादी का इंतजार फैंस को है वो हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों खुल कर इस बात का इजाहर भी कर चुके हैं।
दोनों को ही एक दूसरे की फैमिली के साथ भी देखा जाता रहता है। कई दोनों की शादी को लेकर फेक खबरें भी आ चुकी हैं। मगर, इस बार लगता है कि दोनों ने अपनी शादी का मन बना ही लिया है।
इसे जरूर पढ़ें: ये 5 बॉलीवुड Divas हैं अपनी मां से भी ज्यादा सक्सेसफुल
एक फेमस मैग्जीन में इस बात का जिक्र भी किया गया है। दरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार वालों ने दोनों के रिश्तों पर सहमती की मोहर लगा दी है। दोनों की ही फैमिलीज चाहती हैं कि अब दोनों शादी करके सेटल हो जाएं। आलिया और रणबीर भी अब इसी ओर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र' इसी वर्ष 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबर तो यह भी है कि दोनों के ही घर वालों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। प्राइवेट जेट और पहाड़ों पर घर खरीदना चाहती हैं आलिया भट्ट, जानें उनकी फाइनेंशियल प्लानिंग
इसे जरूर पढ़ें: क्या आलिया भट्ट के लिए सख्त सास बनेंगी नीतू सिंह?
वैसे देखा जाए तो आलिया भट्ट को कपूर फैमिली के साथ इतना क्लोज देख कर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि वह कपूर खानदान की बहू बनने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। आलिया भट्ट हर ईवेंट में रणबीर कपूर के साथ ही नजर आती हैं। रणबीर भी अपने घर के हर बड़े छोटे ईवेंट में आलिया को जरूर शामिल करते हैं। आलिया भट्ट की तरह आप भी इन 5 तरीकों से 5 मिनट में पतले बालों को दिखा सकती हैं घना
आलिया भट्ट को हाल हि में रणबीर कपूर नीतू सिंह के साथ अरमान जैन की शादी में शामिल होते देखा गया था। शादी में आलिया भट्ट नीतू सिंह के साथ ही नजर आ रही थीं जैसे परिवार की बहू सास के साथ परछाईं की तरह रहती हैं। वहीं जब ऋषि कपूर की दिल्ली में पल्यूशन की वजह से तबियत खराब हुई तब भी सबसे पहले आलिया भट्ट ही उनके पास हॉस्पिटल पहुंची।
आलिया की यह सारी बातें उनके संस्कारी बहू बनने की प्रैक्टिस की ओर इशारा करती हैं। हालाकि मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में आलिया इस बात को भी जाहिर कर चुकी हैं कि वह अभी केवल अपने काम पर फोकस कर रही हैं। आलिया का कहना है, 'हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं इस बात को जितना खूबसूरती और ईमानदारी से कह सकती हूं कह रही हूं। तस्वीर और वीडियो में देखें आलिया भट्ट के लिए कितने प्रोटेक्टिव हैं Boyfriend रणबीर कपूर
बेस्ट बात यह है कि हम दोनों ही अपने-अपने काम में व्यस्त हैं। हम दोनों को आप एक साथ हर मौके पर नहीं देख सकते क्योंकि हमने एक दूसरे को इस बात की आजादी दी है। यह एक अच्छी रिलेशनशिप की निशानी है। हमारे रिश्ते को कभी किसी की नजर न लगे।'
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।