बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं अजय देवगन और काजोल। काजोल और अजय देवगन ने साल 1999 में शादी की थी। इस कपल की लव स्टोरी भी इन्हीं की तरह अनोखी है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि खुद अजय देवगन ने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कबूल की थी कि काजोल उनका पहली नजर का प्यार नहीं थी बल्कि यह प्यार नापसंद से शुरू हुआ था। क्या आप जानना चाहते हैं ऐसा क्यों हुआ था? तो अंत तक इस आर्टिकल को पढ़ें।
काजोल और अजय देवगन पहली बार फिल्म हलचल के सेट पर मिले थे। जैसा कि हम सभी जानते हैं काजोल का नेचर बेहद जॉली है। ऐसे में वह सेट पर जमकर मस्ती करती थीं। वहीं अजय एकदम शांत इंसान हैं। इसलिए यह सब अजय को पसंद नहीं आया था। इसके बाद वह दोबारा काजोल से मिलना नहीं चाहते थे।
खबरों के मुताबिक इस फिल्म के दौरान अजय का अफेयर करिश्मा कपूर से चल रहा था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान काजोल अजय को अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बताती थीं। इस पर अजय उन्हें समझाते थे कि इस स्थिती में उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं? साथ ही हालात को किस तरह से संभाल सकती हैं।
इस फिल्म के बाद से ही दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे और कुछ समय बाद मीडिया में दोनों की अफेयर की खबरे छपने लगी।
इसे भी पढ़ें:काजोल का घर नहीं है किसी 5 स्टार होटल से कम, तस्वीरें देख आप भी बोलेंगे वाह
कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, लेकिन इनकी शादी फैंसी नहीं थी। हुआ कुछ यूं था कि अजय और काजोल नहीं चाहते थे कि उनकी शादी के बारे में खबरे छपें। इसलिए उन्होंने अपने घर की छत पर शादी की। इस विवाह में काजोल और अजय के घरवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें:काजोल और अजय देवगन की शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी ये 5 दिलचस्प बातें जानिए
अजय और काजोल एक साथ बेहद अच्छे लगते हैं। यही कारण है कि इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर कई बार एक-साथ काम करने का मौका मिला है। अजय और काजोल दस से ज्यादा फिल्म में लीड रोल निभा चुके हैं। इनमें 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'गुंडाराज',' और 'यू मी और हम, 'दिल क्या करे', 'राजू चाचा शामिल है।
View this post on Instagram
अजय और काजोल के दो बच्चे हैं जिनका नामन्यासा देवगन और युग देवगन है। आजकल न्यासा अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के साथ अपनी फोटोज शेयर करती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।