एक नहीं दो बार तलाक का दंश झेल चुकी हैं ये एक्ट्रेस

जब कोई लड़की शादी करती है तो वह अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को लेकर कई तरह के सपने देखती है। फिर चाहे वह कोई आम लड़की हो या कोई एक्ट्रेस। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि आप जो भी सोचे, वास्तव में ऐसा ही हो। कई बार रिश्ते में दरार आ जाती है और कपल जुदा हो जाता है। लेकिन वो कहते हैं ना कि परिवर्तन संसार का नियम है। इसलिए, अलग होने के बाद लोग अपने जीवन में प्यार को दोबारा मौका देते हैं। लेकिन अगर दूसरी शादी भी फेल हो जाए तो।
सुनने में शायद थोड़ा अजीब लगे, लेकिन ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने जीवन में एक नहीं बल्कि दो बार शादी की और दोनों ही बार वह अपने पार्टनर से अलग हो गईं। इसके बाद कुछ एक्ट्रेस का तो प्यार और शादी से भरोसा ही उठ गया तो कुछ एक्ट्रेस ने तीसरी बार अपने जीवन में प्यार को मौका दिया। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बता रही हैं, जिनका दो बार तलाक हो चुका है-
श्वेता तिवारी

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी छोटे परदे का एक जाना माना नाम है। वे छोटे व बड़े परदे पर एक्टिव हैं। उन्होंने साल 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी। इस शादी से उनकी एक बेटी पलक तिवारी पैदा हुई थी। तिवारी ने शादी के 9 साल बाद 2007 में तलाक के लिए अर्जी दे दी। उन्होंने राजा पर शराब पीने और हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद, श्वेता ने अभिनेता अभिनव कोहली ने लगभग 3 साल तक डेटिंग करने के बाद 13 जुलाई 2013 को शादी कर ली। साल 2016 में उनका एक बेटा हुआ। लेकिन अगस्त 2019 में, श्वेता ने कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज की और उसी साल उनसे अलग हो गई।
चाहत खन्ना

चाहत खन्ना छोटे और बड़े परदे दोनों के लिए काम कर चुकी हैं। उनकी पहली शादी दिसंबर 2006 में भरत नरसिंघानी से हुई थी, लेकिन कुछ ही महीनों के बाद उनका तलाक हो गया। उन्होंने नरसिंघानी पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने फरहान मिर्जा के साथ घर बसाया। लेकिन यौन और मानसिक उत्पीड़न का हवाला देते हुए 2018 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी। अब चाहत अपने बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं।
स्नेहा वाघ

स्नेहा वाघ को सीरियल ’एक वीर की अरदास...वीरा’ में उनके किरदार के लिए याद किया जाता है। परदे पर उनका रोल लोगों को काफी पसंद आया। उन्होंने भी रियल लाइफ में दो बार शादी की, लेकिन दोनों ही शादी कामयाब नहीं हो पाई। स्नेहा सिर्फ 19 साल की थी जब उन्होंने पहली बार शादी की थी। लेकिन उनकी शादी नहीं चल पाई और वह अपने पति से अलग हो गई। इसके बाद करीबन 7 साल बाद उन्होंने फिर से घर बसाने का फैसला किया। इंटीरियर डिजाइनर अनुराग सोलंकी को उन्होंने अपने पति के रूप में चुना, लेकिन उनकी यह शादी भी आठ महीने बाद टूट गई। दो असफल शादियों को देखने के बाद स्नेहा अब सिंगल लाइफ ही जी रही हैं।
नीलिमा अज़ीम
नीलिमा अजीम ने सोलह साल की उम्र में, नीलिमा अज़ीम ने 1975 में पंकज कपूर से शादी की और फरवरी 1981 में शाहिद कपूर को जन्म दिया। लेकिन 1984 में इस जोड़े का तलाक हो गया। उस समय शाहिद सिर्फ तीन साल के थे। इसके बाद, उन्होंने वर्ष 1990 में अभिनेता राजेश खट्टर से दूसरी शादी की और इस शादी से 1995 में ईशान खट्टर का जन्म हुआ। हालांकि, यह शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई और साल 2001 में वे अलग हो गए। अपनी दूसरी शादी के असफल होने के बाद, नीलिमा अज़ीम को आखिरकार अपने बचपन के दोस्त उस्ताद रज़ा अली खान में अपना जीवनसाथी मिल गया।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।