Purushottam Month 2023: भगवान विष्णु के राम और कृष्ण ही नहीं, इन अवतारों में भी साथ थीं लक्ष्मी

Bhagwan Vishnu Ke In Avtaron Mein Bhi Sath Thi Maa Lakshmi: हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु के दशावतार का वर्णन मिलता है।
इन अवतारों में सिर्फ राम और कृष्ण के साथ ही मां लक्ष्मी के होने की बात कही जाती है, जबकि मां लक्ष्मी अन्य अवतारों में भी साथ थीं।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि मां लक्ष्मी ने भगवान विष्णु के हर अवतार के समय उनके साथ अवतार लिया था।
मत्स्य अवतार-मत्स्य लक्ष्मी
- मत्स्य अवतार के समय मां लक्ष्मी ने उनकी पत्नी मत्स्य लक्ष्मी के रूप में जन्म लिया था।
- इसलिए मछली को धन का प्रतीक माना जाता है और उसे घर में रखना शुभता लाता है।
कूर्म अवतार-कुर्मी
- भगवान विष्णु (भगवान विष्णु को क्यों कहते हैं नारायण) का कूर्म अवतार भी सतयुग के अंत से थोड़े समय पुर्व ही हुआ था।
- इस अवतार में मां लक्ष्मी उनके साथ कुर्मी देवी के रूप में अवतरित हुई थीं।
यह भी पढ़ें: Malmas 2023: मलमास में ऐसे करें तुलसी की पूजा, मिलेंगे लाभ
मोहिनी अवतार-माया
- भगवान विष्णु ने मोहिनी अवतार असुरों के हाथों से अमृत छुड़वाने के लिए लिया था।
- इस अवतार में मां लक्ष्मी ने माया देवी का रूप धर असुरों को भ्रमित कर दिया था।
वराह अवतार-भू देवी
- पृथ्वी को बचाने और हिरण्याक्ष के वध के लिय भगवान विष्णु ने वराह अवतार लिया था।
- भू देवी का अवतार लेकर तब मां लक्ष्मी ने श्री हरि के वराह अवतार से विवाह किया था।
नृसिंह अवतार-रमा
- नरसिंह भगवान के साथ मां लक्ष्मी नृसिंही रूप में सतयुग के समय अवतरित हुई थीं।
- देवी नृसिंही को रमा नाम से जाना जाता है। मां का यह एकमात्र उग्र स्वरूप है।
वामन अवतार-पद्मा
- त्रेता युग में वामन अवतार ने राजा बलि को स्वर्ग पर अधिकार करने से रोका था।
- इस दौरान मां लक्ष्मी पद्मा स्वरूप में अवतरित हुई थीं जिन्हें पद्म लक्ष्मी भी कहते हैं।
परशुराम अवतार-धरणी
- त्रेता युग में ही भगवान विष्णु परशुराम रूप में अवतरित हुए थे।
- भगवान परशुराम के साथ मां लक्ष्मी ने धरणी रूप में विवाह किया था।
श्रीराम अवतार-सीता
- त्रेता युग के तीसरे अवतार थे श्री राम (श्री राम की मृत्यु का रहस्य) जिनके साथ माता लक्ष्मी सीता रूप में थीं।
- माता लक्ष्मी सीता रूप में अवतरित होकर रावण के संहार का कारण बनी थीं।
यह भी पढ़ें: Malmas 2023: मलमास को क्यों कहा जाता है पुरुषोत्तम मास, जानें इसका महत्व
श्रीकृष्ण अवतार-रुक्मिणी
- श्री कृष्ण अवतार में कृष्ण भगवान की कई पत्नियों का उल्लेख मिलता है।
- हालांकि मां लक्ष्मी का रूप देवी रुक्मणि थीं। राधा रानी मां लक्ष्मी का अवतार नहीं थीं।
कल्कि अवतार-वैष्णवी
- कल्कि अवतार कलयुग के अंत से पूर्व होगा। तब मां वैष्णों देवी का विवाह कल्कि भगवान से होगा।
- मां वैष्णों मां लक्ष्मी और मां पार्वती के संयुक्त रूप से अवतरित हुई हैं लेकिन लक्ष्मी रूपा ही मानी जाती हैं।
ये हैं भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी के भी सभी अवतारों की जानकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।