Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

आकाश-श्लोका वेडिंग में देखिए पूरा अंबानी परिवार, दामाद आनंद और बेटी ईशा नजर आए हर जगह

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में पूरा अंबानी परिवार एक अलग अंदाज में नजर आया। 
Updated:- 2019-03-10, 18:59 IST
image

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में पूरा अंबानी परिवार एक अलग अंदाज में नजर आया। आकाश अंबानी ने 9 मार्च को श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए। ऐसी आलीशान शादी शायद ही किसी ने आज से पहले देखी हो। इसके साथ ही इस आलीशान वेडिंग में ऐसा बहुत कुछ था जो शायद ही आपको किसी और अमीर हस्ती की शादी में नजर आए। आकाश और श्लोका की शादी में बॉलीवुड स्टार्स, नेता, क्रिकेटर और देश-विदेश से कई बड़े सेलेब्रिटीज अंबानी की बहू-बेटे को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। आकाश और श्लोका की शादी में रतन टाटा, पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने जैसे बड़े सेलेब्रिटीज पहुंचे थे। 

मुकेश और नीता अंबानी 

akash shloka wedding nita mukesh dance

Image Courtesy: Instagram(@viralbhayani) 

मुकेश और नीता अंबानी का यह फोटो ये बताने के लिए काफी है कि वो बेटे आकाश की शादी को लेकर कितने खुश हैं। आकाश अंबानी की बारात में उनके पिता मुकेश अंबानी और मां नीता अंबानी डांस करते नजर आए। शायद ही किसी और शादी में आपको मुकेश और नीता अंबानी ऐसे डांस करते नजर आए। आकाश अंबानी की बारात देखने लायक थी, शायद ही किसी और शादी में बड़े सेलेब्रिटीज ऐसे नाचते नजर आए। बारात के समय मीका ने परफॉर्मेंस दी। कुछ सेलेब तो स्टेज पर चढ़ गए और जमकर धमाल मचाया। आकाश अंबानी की बारात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज नाचते दिखे। शाहरुख खान, करण जौहर और रणबीर कपूर ने तो खुद दुल्हे राजा आकाश अंबानी संग जमकर डांस किया। 

इसे जरूर पढ़ें: दुल्हन श्लोका और दुल्हे आकाश की एंट्री देखिए, शादी में शामिल मेहमान देखते रह गए

akash shloka wedding  ambani family

Image Courtesy: Instagram(@viralbhayani) 

ईशा अंबानी पति आनंद संग 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) onMar 9, 2019 at 8:03pm PST

 

ईशा अंबानी अपने भाई आकाश की शादी में हर जगह दिखाई दी। नीता अंबानी अपने बेटे आकाश की शादी से जुड़ी जितनी भी रस्में कर रही थीं उस दौरान ईशा अंबानी उनके संग नजर आईं। अंबानी परिवार के दामाद आनंद पिरामल भी ईशा संग दिखाई दिए। 

इसे जरूर पढ़ें: आकाश-श्लोका की वेडिंग की वो 6 वीडियो जिसमें दिख जाएगी आपको मुकेश अंबानी के बेटे की कई करोड़ की शादी

akash shloka wedding  ambani family

Image Courtesy: Instagram(@viralbhayani) 

अनिल अंबानी पूरा परिवार 

शादी में शिरकत करने मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी पूरे परिवार के साथ पहुंचे। यहां आपको बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी ‘राधे कृष्णा’ थीम पर हुई है। कार्ड से लेकर घर की सजावट तक में कृष्ण की लीलाएं और राधा से उनका प्रेम दिखाई दिया। 

 

akash shloka wedding  ambani family

Image Courtesy: Instagram(@viralbhayani) 

बानी परिवार ने आकाश अंबानी की शादी में फूलों की सजावट में कई करोड़ रुपये खर्च कर दिए। मोर, झूले और कृष्ण की प्रतिमा तक फूलों से बनाई गई। शादी से पहले आकाश और श्लोका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड में हुआ था। ये फंक्शन 4 दिन तक चला था। इसके लिए स्विट्जरलैंड में ‘अकु स्टोल द श्लो’ नाम से वंडर लैंड बनवाया गया था। 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।