Divorce के बाद नहीं टूटा इन 8 बॉलीवुड कपल्स का रिश्ता, दोस्ती अभी भी है कायम

बॉलीवुड में रिश्ता टूटना काम बात है लेकिन इस फील्ड में बहुत से कपल्स ऐसे है जिन्होंने तलाक के बाद भी अपने रिश्ते को पूरी तरह से खत्म होने नहीं दिया और आज भी ये एक-दूसरे के साथ एक रिश्ता निभाते है और वो रिश्ता है दोस्ती का। आमतौर ऐसा नहीं देखा जाता की कपल्स तलाक के बाद भी संर्पक में हो। अक्सर पति-पत्नी अलग होने के बाद एक दूसरे से कोई रिश्ता नहीं रखते हैं और न ही कभी बात करते हैं। ऐसी जोड़ियों के लिए बॉलीवुड के यह कपल्स मिशाल है। इन जोड़ियों ने एक-दूसरे से तलाक तो लिया, मगर दोस्ती का रिश्ता हमेशा कायम रखा। इतना ही नहीं अलग होने के बाद भी यह जोड़ियां एक-दूसरे की खुशी और गम में भी शामिल होते रहे हैं। तो आइए जानते है ऐसे ही 8 कपल्स के बारे में जो तलाक देने के बाद भी अच्छे दोस्त है।
इसे जरूर पढ़ें: दीया मिर्जा 11 साल बाद पति साहिल संघा से हुईं अलग, सोशल मीडिया पर दी इसकी जानकारी
फरहान अख्तर और अधुना भबानी
24 अप्रैल 2017 को फरहान अख्तर और अधुना भबानी ने अपने तलाक की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। इससे पहले उनके रिश्ते में किसी तरह की उथल-पुथल का कोई संकेत नहीं था। उन्होंने अपने शादी के 16 साल पूरे किये थे और संयुक्त रूप से अलग होने की बात कही थी। अधुना को अभिनेता डीनो मोरिया के भाई निकोल मोरिया के रूप में दोबारा प्यार मिला और जब अधुना ने इंस्टाग्राम पर निकोल साथ अपनी तस्वीर साझा की तो उनके पूर्व पति फरहान ने उस तस्वीर पर टिप्पणी की। इससे यह पता चलता है कि तलाक के बाद भी उनके बीच दोस्ती का रिश्ता बना हुआ है।
ऋतिक रोशन और सुजैन खान
ऋतिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता हमेश से सुर्खियों में रहा है। इन दोनों ने साल 2000 में शादी की थी और 14 साल तक एक-दूसरे के साथ रहे। मगर बाद में दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया है। तलाक लेने के बाद भी सुजैन और ऋतिक के बीच दोस्ती कायम है। यह दोनों अक्सर अपने बच्चों से साथ हॉलिडे, पार्टी, मूवी डेट और लंच-डिनर पर जाते रहते हैं।
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया
अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने 20 साल तक साथ रहने के बाद अलग होने की घोषणा की थी। तलाक के बाद इन दोनों ने ये कहा था कि वे उनकी दो बेटियों के लिए हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहेंगे।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 2017 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया। इन दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी। अरबाज और मलाइका 18 साल तक साथ रहे। मलाइका और अरबाज का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान है। तलाक देने के बाद भी इस कपल के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम है।
अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन
साल 2011 में निर्देशक अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने शादी की थी। दोनों करीब 5 साल तक एक-दूसरे के साथ रहे। 2015 में इन दोनों ने तलाक ले लिया। मगर तलाक के बाद अनुराग और कल्कि के बीच दोस्ती बनी हुई है और ये कई बार साथ नजर आते है। संजय दत्त की थीं 350 गर्लफ्रेंड, एक के साथ भी नहीं टिक सका रिश्ता।
कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी
यह कपल अलगाव के बाद भी एक-दूसरे के साथ एक स्वस्थ रिश्ते में रहने का एक अच्छा उदाहरण है। रणवीर और कोंकणा ने 2015 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था लेकिन अपने बेटे हारून की वजह से वो आज भी अच्छे दोस्त है। सोनम कपूर ने इस खास अंदाज में अपने पति को दी जन्मदिन की बधाई।
आमिर खान और रीना दत्ता
साल 1986 में आमिर खान ने रीना दत्ता से शादी की थी। इन दोनों ने अपने परिवार वालों से भागकर शादी की थी। दोनों ने 16 साल साथ रहने के बाद एक-दूसरे से तलाक ले लिया। आमिर और रीना के दो बच्चे हैं। मगर आज भी रीना आमिर के फैमिली प्रोग्राम और पार्टी में नजर आती हैं। वहीं आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव और रीना भी आपस में बहुत अच्छी दोस्त हैं। बॉलीवुड की इन स्टेप मदर-डॉटर की बॉन्डिंग देख चौक जाएंगी आप।
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड की 'ट्रेजेडी क्वीन' मीना कुमारी की शराब की लत के पीछे मुस्लिम धर्म रहा कारण, जानें पूरी कहानी
पूजा भट्ट और मनीष मखीजा
पूजा भट्ट और मनीष मखीजा ने साल 2003 में शादी की थी। दोनों 11 साल तक साथ रहने के बाद 2014 में तलाक ले लिया। मगर तलाक के बाद भी इन दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बना हुआ है। पूजा के अच्छे और बुरे हर समय में मनीष महेशा उनके साथ खड़े रहते हैं।
Photo courtesy- (India Today, BizAsia, Daily Pakistan Global, The Indian Express, India Today, The Economic Times)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।