Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:14 AM IST

75th Independence Day: जानें कैसे बना था 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना जिसे सुन रो पड़े थे नेहरू

75th Independence Day: 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जानें 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाने के पीछे की कहानी।   
Updated:- 2022-08-15, 09:00 IST
image

75th Independence Day: आज भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे में आपको चारों तरफ आजादी से जुड़े किस्से और गाने सुनने को मिल रहे होंगे। देशभक्ति से जुड़े गानों की बात सचमुच कुछ अलग है। 

आपको 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना तो ही याद ही होगा। इस गाने को सुन हर भारतवासी भावुक हो जाता है। लेकिन क्या आपको इस गाने के पीछे की स्टोरी मालूम है? आइए जानते हैं इस गाने के पीछे की कहानी के बारे में विस्तार से। 

ऐसे लिखा गया था ये गाना

  • 1962 में लिखे गए इस गाने के पीछे की कहानी बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल 1962 में भारत और चीन के बीच हालात कुछ ठीक नहीं थे।
  • युद्ध के दौरान भारत के ढेर सारे सैनिकों ने अपनी जान गवाई थी। इससे देश के लोग काफी नाराज थे।
  • लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए कवि प्रदीप ने इस गाने को लिखा। 
  • गाने की एक-एक पंक्ति और पंक्ति का एक-एक शब्द इतना गहरा था कि आज भी ये गाना देशवासियों के दिल में अपनी एक अलग जगह रखता है। 

इसे भी पढ़ेंः  इन सेलेब्स ने कॉफी विद करण का हिस्सा बनने से कर दिया था मना

लता दीदी ने पहले किया था गाने से मना

  • कवि प्रदीप ने जब लगा मंगेशकर के आगे इस गाने का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने गाने से मना कर दिया था। कारण था तैयारी का समय ना होना।
  • बहुत जिद करने के बाद कवि प्रदीप ने उन्हें गाना गाने के लिए मना लिया। लेकिन सिर्फ लता मंगेशकर ही नहीं उनकी बहन भी  यह गाना गाने वाली थीं।
  • दोनों को गाना गाने के लिए दिल्ली आना था लेकिन मौके पर आशा भोसले ने गाना गाने से मना कर दिया। इसके बाद लता मंगेशकर को गाना गाने के लिए अकेले ही दिल्ली आना पड़ा। 

इसे भी पढ़ेंः  अपने IQ लेवल को लेकर ट्रोल हो चुके हैं ये सितारे

जब रो पड़े थे नेहरू 

  • दिल्ली के रामलीला मैदान में लता मंगेशकर ने इस गाने को गाया। मैदान में मौजूद लोग यह गाना सुन जोश से भर उठे।
  • यहां तक की जवाहरलाल नेहरू भी इस गाने को सुन रो पड़े थे।
  • इस गीत से जमा हुए पैसों को कवि प्रदीप ने युद्ध के लिए दान दिया था। इस गाने का संगीत सी रामचंद्र ने दिया था। 

आज लता मंगेशकर और कवि प्रदीप बेशक इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज दर्शकों के दिल में बसती है। आपको इस गानों के पीछे की कहानी कैसी लगी? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

75वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।