Cooling Tips: अभी से कूलर चलाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, अगर घर को ठंडा रखने के लिए ये हैक्स करेंगे फॉलो

इस बार मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हर साल इस महीने में हल्की ठंडक बनी रहती थी, लेकिन इस बार तापमान इतना बढ़ गया है कि लोगों को अभी से कूलर और एसी चलाने की जरूरत पड़ने लगी है। मार्च का महीना इतना गर्म देखकर लोग आने वाले महीनों के लिए परेशान हो रहे हैं। दोपहर के समय तेज धूप की वजह से घरों की छतें तपने लगी हैं, जिससे रात में भी गर्मी महसूस हो रही है। ऐसे में बिना पंखे के सोना तो और ज्यादा मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे यह उम्मीद लगाई जा सकती है कि इस साल गर्मी ज्यादा होगी। लेकिन अगर आप अभी की गर्मी से परेशान हो रहे हैं, तो इन हैक्स को फॉलो कर लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घर को बिना कूलर की मदद से ठंडा रखने के टिप्स बताएंगे।
घर को ठंडा रखने के आसान उपाय (Easy Hacks to Cool Your Home)

इतनी जल्दी गर्मी बढ़ने से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में लोग अभी से कूलर और तेज पंखे चलाकर सोने लगे हैं, जिससे उन्हें सर्दी-जुकाम और तबीयत खराब हो जा रही है। इसलिए आप कूलर या तेज पंखे चलाने के बजाय इन टिप्स को फॉलो करें।
- इसके लिए आप दोपहर में अपने घर के दरवाजे बंद रखें। दोपहर में धूप ज्यादा होने की वजह से लोग घर का दरवाजा खोल देते हैं। लेकिन अभी बेहतर है कि कमरा बंद करके पंखा चलाएं। दोपहर में आप घर की खिड़कियों और दरवाजे बंद रखें। आप सुबह-शाम दरवाजे खुले रख सकते हैं, लेकिन इस समय गर्मी अचानक से बढ़ गई है, तो कूलर चलाने की बजाय ये अच्छा ऑप्शन है। इससे पंखे की हवा आपको ठंडी लगेगी।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सबसे ऊपर वाला फ्लोर रहता है बहुत गर्म, तो ठंडा रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

- अगर आप कूलर नहीं चलाना चाहते हैं और घर की खिड़कियां खुली रखना चाहते हैं, तो दोपहर में पर्दे लगाकर रखें। इससे कमरा गर्म नहीं होगा और पंखे की हवा आपको ठंडी लगेगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस समय भले ही धूप तेज है लेकिन मौसम में ठंडक है।
- घर को ठंडा रखने के लिए आप छत पर पानी का छिड़काव कर सकते हैं। जिन लोगों को कमरा ऊपर है, जहां छत पर सीधे धूप पड़ती है, उनके लिए यह तरीका अच्छा है। क्योंकि ऊपर के कमरे में रहने वाले लोग अभी से गर्मी से परेशान हो रहे हैं।
- कमरे में फ्रिज या ऐसी चीजें न रखें, जो हीट छोड़ता है। इससे आपको कूलर चलाने की नौबत नहीं आएगी। इसके अलावा आप छत पर पौधे लगाएं। इससे आपका कमरा ठंडा रहेगा। आप ढेर सारे फूलों वाले पौधे भी लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: गर्मियों से पहले गंदे कूलर की ऐसे करें सफाई, बच जाएंगे सर्विसिंग के पैसे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।