Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

Aap Beeti: बस में जब कंडक्टर ने पार की सारी हदें... पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अगर आपके साथ हो बदसलूकी, तो इन 5 तरीकों से सिखाएं सबक

नेहा को बस में कंडक्टर की बदसलूकी का सामना करना पड़ा, जिसने उसे गलत तरीके से छुआ और भद्दे इशारे किए। यह घटना सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाती है।
Updated:- 2026-02-27, 17:26 IST
 if you feel unsafe while commuting in public transport

नेहा ऑफिस से घर जाने के लिए बस में चढ़ी। बस में काफी भीड़ थी। नेहा ने कंडक्टर को ₹100 का नोट दिया। टिकट काटने के बाद कंडक्टर ने बकाया पैसे वापस करने के बजाय टिकट के पीछे लिख दिया और कहा, "बाद में ले लेना।"

जब कंडक्टर टिकट दे रहा था, नेहा को महसूस हुआ कि उसने जानबूझकर उसकी उंगलियों और हथेली को गलत तरीके से छुआ। नेहा को बहुत असहज महसूस हुआ, लेकिन उसने नजरअंदाज कर दिया। कुछ देर बाद जब बस में भीड़ कम हुई, तो नेहा बकाया पैसे लेने के लिए कंडक्टर की सीट के पास गई। पैसे देने के बहाने कंडक्टर ने फिर से नेहा का हाथ पकड़ने की कोशिश की और भद्दे इशारे करते हुए मुस्कुराने लगा। नेहा का डर अब गुस्से में बदल चुका था। नेहा चुप थी, उसने कुछ नहीं किया और वह उतर गई।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बदसलूकी हो, तो क्या करें?

अगर आप या आपके आसपास कोई ऐसी परिस्थिति में हो, तो घबराने के बजाय इन 5 तरीकों से संभालें-

1 - 2026-02-27T162712.636 

जैसे ही आपको लगे कि कोई जानबूझकर गलत तरीके से छू रहा है, तुरंत तेज आवाज में चिल्लाएं। जब आप चिल्लाती हैं, तो बस में मौजूद अन्य लोगों का ध्यान उस ओर जाता है और अपराधी घबरा जाता है।

अकेले लड़ने के बजाय तुरंत आसपास लोगों को बताएं कि क्या हुआ है। बस ड्राइवर को गाड़ी रोकने या नजदीकी पुलिस स्टेशन ले जाने के लिए कहें। कंडक्टर का नाम या उसका 'बैज नंबर' नोट कर लें, जो उसकी वर्दी पर होता है।

इसे भी पढ़ें - Aap Beeti: जब उसने मेरी Skirt खींची फिर... एक हादसे ने पहुंचा दिया हॉस्पिटल, जानें ऐसे में क्या होना चाहिए पहला कदम

आजकल कई बसों में पैनिक बटन लगे होते हैं। इसके अलावा, अपने फोन में हमेशा 1091 या 112 को स्पीड डायल पर रखें। स्थिति बिगड़ने पर तुरंत कॉल करें।

यदि संभव हो, तो अपने मोबाइल से उस व्यक्ति की फोटो या वीडियो बना लें। यह कानूनी कार्रवाई के समय सबसे पुख्ता सबूत माना जाता है। बस का नंबर और रूट नंबर भी जरूर नोट करें।

3 (12)

नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर FIR दर्ज कराएं या परिवहन विभाग (Transport Department) की वेबसाइट पर शिकायत करें।

नोट - यहा बताएं गए बिंदुओं से पता चलता है कि अगर कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रेवल कर रहा है और उसके साथ कोई गंदी हरकत होती है तो कैसे डीस करे

इसे भी पढ़ें - Aap Beeti: देर रात प्राइवेट कैब से घर जा रही थी, रास्‍ते में उसने मेरे साथ की गलत बात, ऐसे पहुंची घर! अगर आप करती हैं अकेले सफर; तो इस घटना से लें सबक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।