Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

Aap Beeti: जब उसने मेरी Skirt खींची फिर... एक हादसे ने पहुंचा दिया हॉस्पिटल, जानें ऐसे में क्या होना चाहिए पहला कदम

एक 16 वर्षीय लड़की पर साइकिल से घर लौटते समय हमला हुआ। एक युवक ने उसकी स्कर्ट खींचने की कोशिश की, जिससे वह गिरकर घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। घटना ने शहर में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। 
Updated:- 2026-02-06, 16:27 IST
safety on wheels

शहर की जगमगाती सड़कों के बीच, क्या हमारी बेटियां सही में सुरक्षित हैं? हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने इस सवाल को फिर से हमारे सामने लाकर खड़ा कर दिया है। बता दें कि शाम के वक्त एक 16 साल की लड़की अपनी साइकिल पर सवार होकर घर की तरफ जा रही थी। अपनी धुन में खोई वह लड़की धीमी-धीमी साइकिल चला रही थी। उसने स्कर्ट पहनी हुई थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि अगले ही पल वह हॉस्पिटल पहुंचने वाली है। जी हां, गलत चरित्र वाले व्यक्ति की नजर उस पर पड़ गई। अचानक, पीछे से आए एक सिरफिरे युवक ने चलते हुए उसकी स्कर्ट खींचने की कोशिश की। इस अचानक हुए हमले और खिंचाव से वह लड़की अपना कंट्रोल खो बैठी और तेज रफ्तार साइकिल के साथ सड़क पर जा गिरी।

सीधे पहुंची हॉस्पिटल

वह इतनी तेज गिरी कि उसका सिर सीधे सड़क के किनारे पड़े पत्थर से टकराया। सड़क पर खून की धार बहने लगी और वह बेहोश हो गई। वह लड़का वहां से भाग निकला, लेकिन अपने पीछे छोड़ गया एक घायल शरीर। 

power on wheel (2)

हालांकि, गनीमत रही कि वहां मौजूद आने जाने वाले लोगों ने इंसानियत दिखाई और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। उसे ज्यादा चोट नहीं आई थी, डॉक्टर ने टांके लगा दिए और पट्टी कर दी, लेकिन उसके मन पर जो चोट लगी है, क्या वह कभी भर पाएगी?

इसे भी पढ़ें -2026 के पहले 15 दिनों में दिल्ली से 800 से ज्यादा लोग लापता, रात को अकेली निकल रही हैं तो किन बातों का रखें ध्यान?

ऐसी स्थिति में क्या करें?

  • अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो तो चुप नहीं रहें बल्कि जितना संभव हो सके जोर से चिल्लाएं। ऐसे स्वभाव के लड़के अक्सर भीड़ और शोर से डरकर भाग जाते हैं।
  • यदि चोट ज्यादा लगी है और खून भी बह रहा है, तो साफ कपड़े से उस जगह को कसकर दबाएं, जिससे खून बहना रुक जाए। इससे अलग अस्पताल पहुंचने में देरी नहीं करनी चाहिए।
  • अगर हो सके तो घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को नोटिस करें या हमलावर की बाइक का नंबर याद करने की कोशिश करें।

power on wheel

जरूरी हेल्पलाइन नंबर्स (Helpline Numbers)

हर महिला को अपने फोन में ये नंबर 'स्पीड डायल' पर 112 (All-in-One Emergency) नंबर रखना चाहिए। इससे अलग 1091 भी विशेष रूप से महिलाओं के लिए है। इस पर भी रिपोर्ट कर सकती हैं। रिपोर्ट करने के लिए। 102/108 Ambulance का नंबर है, ऐसे में चिकित्सा आपात स्थिति के लिए तुरंत कॉल करें।

महत्वपूर्ण वेबसाइट्स और ऐप्स

राष्ट्रीय महिला आयोग (ncwapps.nic.in) पर आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इससे अलग, यदि कोई वीडियो या फोटो वायरल करने की धमकी दे, तो cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट कर सकती हैं। 

Himmat Plus ऐप भी आपके काम आ सकता है। ऐसे में दिल्ली पुलिस और कई अन्य राज्यों की पुलिस के पास अपनी सुरक्षा ऐप्स हैं, जिनमें पैनिक बटन की सुविधा होती है।

इसे भी पढ़ें -Aap Beeti: जब उसने मेरे Hips को छुआ... ऑफिस जाते समय हुई उस हरकत ने बदल दी मेरी सोच, जानें पूरा मामला

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: AI Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।