राजस्थान के सबसे पॉपुलर डेस्टिनेशन्स में से एक है उदयपुर। राजपूतानी आन-बान-शान को भव्य तरीके से दर्शाने वाले इस शहर की स्थापना महाराजा उदय सिंह ने 1559 में की थी। कई खूबसूरत झीलों से सजा यह शहर सिटी ऑफ लेक्स यानी झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर अपने प्राचीन मंदिरों, किलों, हवेलियों और बाग-बगीचों के लिए खासतौर फेमस है। इस शहर में मॉनसून के मौसम में घूमने का अपना ही मजा है।
उदयपुर है बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन
यहां की पिचोला लेक में बोट राइड का खूब मजा आता है। इस झील के चार द्वीपों जग मंदिर, जग निवास, मोहन मंदिर और अर्सी विला में घूमना आपको काफी एक्साइटिंग लगेगा। साथ ही यहां उदयपुर सिटी पैलेस की सैर और सहेलियों की बाड़ी में फोटोग्राफी करने में भी काफी आनंद आएगा। यहां का कार म्यूजियम भी देखने लायक है, इसमें आपको 1939 की कैलिलैक कन्वर्टिबल से लेकर 1934 की रॉयल्स रॉयस फैंटम 2 जैसी नायाब विंटेज कारें नजर आएंगी। यहां आपको मेवाड़ी खानपान और रहन-सहन की झलकियां आपको यहां हर जगह नजर आ जाएंगी। अगर आप इस शहर के बारे में इतना सबकुछ जानकर यहां घूमने के लिए एक्साइट हो गई हैं तो यहां घूमने से पहले इस शहर के 10 बेस्ट फूड आउटलेट्स के बारे में रेडियो सिटी के RJ Suri से जरूर जान लें।
यहां के ऑथेंटिक राजस्थानी फूड की बात है निराली
चाहे बात यहां के स्ट्रीट फूड की हो या फिर ऑथेंटिंक राजस्थानी फूड की, यहां का स्वाद इतना अनूठा है कि आप इसका स्वाद लेने के लिए यहां बार-बार आना चाहेंगी। साथ ही यहां चटपटा मसालेदार स्ट्रीटफूड और यहां की स्वीट डिशेज भी आपका जायका बढ़ा देंगी। जिस तरह से वीडियो में रेडियो सिटी के RJ Suri आपको उदयपुर के बेस्ट फूड आइटम्स का मजा लेते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर आप यहां के बेस्ट फूड आउटलेट्स घूमने के लिए मजबूर हो जाएंगी।