
इंडिया के 7 sweet dishes जो घोलते हैं देश की हवा में मिठास
जब भी कोई बोलता है कि, "यार कुछ मीठा हो जाए" तो फटाक से दूसरा इंसान "चॉकलेट, केक और ब्राउनी" खिलाने की बात करने लगता है। seriously... चॉकलेट, केक और ब्राउनी... ये होती है मिठाई। कम से कम आप तो ना कहें। क्योंकि आप तो ऐसे देश में रहती हैं जहां के हर स्टेट की अपनी एक अलग स्पेशल मिठाई है। केवल जरूरत है अपने आसपास केवल नजर डालने की जिसके बाद आपको हर स्टेट की कुछ ना कुछ स्पेशल मिठाई मिल जाएगी। फिर क्यों केक, चॉकलेट और ब्राउनी खाती हैं आप? आपके लिए इंडियन sweet dishes की लिस्ट जानना जरूरी है। जो आप अपने स्पेशल मौकों पर बनाकर खा भी सकती हैं।

मालपुआ

उड़ीसा और बिहार का मालपुआ एक देशी मिठाई है जो आम तौर पर देश के हर घर में त्यौहारों के दौरान मनाया जाता है। जगन्नाथ जी को विशेष तौर पर मालपुआ का ही भोग लगाया जाता है। ये इतने ज्यादा टेस्टी होते हैं कि एक बार आप खाना शुरू करेंगी तो छह-सात खाकर ही रुकेंगी।
Elaneer पायसम

केरल के इस मीठी खीर का तो क्या ही कहना...। नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसे कोकोनट खीर भी कहते हैं। वहां के त्योहारों में भगवान को इसी का भोग लगाया जाता है।
खरवस

आपने खरवस नहीं खाया तो क्या ही खाया। महाराष्ट्र की ये sweet dish आपकी आत्मा तृप्त कर देगी। ये ऐसी मिठाई है जो कई सारे फ्लेवर्स को मिलाकर बनाई जाती है। इसलिए लोग महाराष्ट्र जाते हैं तो खरवस खाना नहीं भूलते।
इमर्ती

अगर आप पूरा देश घूम चुकी हैं और अब तक इमर्ती नहीं खाई है तो फिर आपने कुछ नहीं खाया। यूपी की ये स्पेशल मिठाई है। प्लीज अब इसे जलेबी समझने की गलती ना करें। ये जलेबी से काफी अलग होती है और इसका पता आपको तब ही चलेगा जब आप ये खा लेंगी। तो आज ही यूपी जाएं और इमर्ती का मजा लें।
पुरनम बुरेलु

आंध्रप्रदेश के हर घर में यह स्पेशल sweet dish बनाई जाती है। मुंह का स्वाद और मूड बदलने के लिए इसका एक ही बाइट चम्मच ही काफी है।
बासुंदी

गुजरात की ये मिठाई खाने में काफी टेस्टी होती है। ये दूध को एकदम गाड़ा करके और इसमें सूखे मेवे, नटमेग पाउडर और केसर मिला कर ये बनाया जाता है। इसे होली, दीपावली और नवरात्रि जैसे किसी भी त्यौहार में बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है और फिर खाया जाता है।
पातिशप्टा

इसे तो आप पश्चिम बंगाल का गिफ्ट ही समझें। इस डिश के बिना बंगाल में मकर संक्राति नहीं बनाई जाती है औऱ इस डिश के बिना हमारी लिस्ट भी अधूरी होती। मकर संक्राति पर ये टेस्टी डिश वहां जरूर बनाई, खाई व खिलाई जाती है।
Read more: क्या आपके लिए भी पुलाव और बिरयानी एक है? तो जान लें इन दोनों के बीच का difference