
इन 10 देशों का ये street food है वर्ल्ड फेमस
दुनिया के इन 10 देशों का स्ट्रीट फूड वर्ल्ड फेमस है। पूरी दुनिया में इनके स्ट्रीट फूड के नाम से उनके देश का नाम पॉपुलर हुआ है। हर देश में लोगों की ज़ुबां पर उस देश के स्ट्रीट फूड का स्वाद जरूर होता है। अगर आपको किसी देश के ज़ायके का स्वाद जानना है तो आप उसका स्ट्रीट फूड जरूर ट्राय करें। अकसर आप इन देशों में घूमने जाते होंगे लेकिन आप वहां क्या खा रहे हैं इस बात से अगर आप अंजान हैं तो ये जरूर पढ़िए।

Nasi campur है इंडोनेशिया का स्ट्रीट फूड

इंडोनेशिया के बाली में Nasi campur नाम का स्ट्रीट फूड बहुत पॉपुलर है। ये एक मिक्स प्लेटर होता है जिसे चावलों के साथ सर्व किया जाता है। ज्यादातर जगहों पर लोगों की पसंद पूछकर ये प्लेटर तैयार करके दिया जाता है। इसमें कई तरह के ऑपशन्स होते हैं।
इंडिया का स्ट्रीट फूड

इंडिया का आलू टिक्की इतना पॉपुलर स्ट्रीट फूड है कि ये विदेशों में भी बिकता है। इंडिया में आप कहीं भी घूमने जाइए आपको यहां हर जगह आलू टिक्की खाने के लिए आसानी से मिल जाएगी।
Sambal sotong है मलेशियन स्ट्रीट फूड

मलेशिया में sambal sotong नाम का स्ट्रीट फूड लोगों को बहुत पसंद है। इसे चावलों के साथ भी सर्व किया जाता है और ये काफी स्पाइसी होता है। मलेशिया में ये डिश केले के पत्ते पर सर्व की जाती है जिससे इसके खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
Hot dog है चिली स्ट्रीट फूड

चिली में hot dog खाना लोगों को बहुत पसंद है यहां पर आपको hot dog की कई varieties खाने के लिए मिलेंगीं। यहां के hot dog में जो mayonnaise डाली जाती हैं वो भी बहुत की टेस्टी और डिफ्रेंट होती हैं।
Chinese dumplings है चीन का स्ट्रीट फूड

इंडिया की तरह चीन में भी स्ट्रीट फूड की लिस्ट काफी लंबी है लेकिन ज्यादातर लोगों की पसंद chinese dumplings हैं। Dumplings का नाम आते ही लोगों को चीन याद आ जाता है।
Ethiopian coffee है इथोपिया का स्ट्रीट फूड

इथोपिया में लोगों को खाने से भी ज्यादा कॉफी पसंद है आपको यहां कॉफी पीने के लिए इंतज़ार करना पड़ता है क्यों कि इसे बनाने में ज्यादा वक्त लगता है लेकिन यहां कि कॉफी का स्वाद आपको दुनिया में और कहीं भी नहीं मिलता इसलिए लोग यहां आकर स्पेशली यहां कि कॉफी जरूर पीते हैं।
Read more: तंदूरी पनीर कप हैं लेटेस्ट इंडियन स्नैक्स, जानिए इसकी रेसिपी
Takoyaki है जपान का स्ट्रीट फूड

जपान में लोगों को takoyaki नाम का स्ट्रीट फूड ज्यादा पसंद है। इसे यहां के लोग भी खाना पसंद करते हैं और जो लोग जापान घूमने आते हैं वो भी इसे बहुत चाव से खाते हैं।
Hainanese चिकन राइस है Singapore का स्ट्रीट फूड

सिंगापुर में लोग hainanese चिकन राइस बहुत खाते हैं यहां की लोकल मार्केट में आपको ये आसानी से मिल सकता है।
Momos है नेपाल का स्ट्रीट फूड

नेपाल में momos बहुत खाए जाते हैं देश में कई जगह पर momos लोगों को पसंद हैं लेकिन खासकर नेपाल के momos का स्वाद ही अलग है ये यहां का सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड है
Shrimp red curry है थाईलैंड का स्ट्रीट फूड

Shrimp red curry थाईलैंड की सड़कों पर लोगों को खाने में बड़ा मज़ा आता है। बैंकॉक घूमने जाएं और अगर आप ये ना खाएं तो आपका वेकेशन पूरा नहीं हुआ इसका स्वाद लोगोंं को बार बार अपनी तरफ attract करता है।
Read more: Pumpkin soup है आलिया भट्ट को पसंद, जानिये इसके फायदे