प्यार में 100% वफादारी देने के बाद भी मिला धोखा, आखिर क्यों अच्छे रिश्तों में भी बेवफा हो जाते हैं लोग?

र‍िश्‍ते में प्‍यार और व‍िश्वास के साथ कम्‍युन‍िकेशन भी जरूरी होता है, लेकि‍न कई बार ऐसा होता है क‍ि वफादारी के बाद भी धोखा मि‍ल जाता है।
Updated:- 2026-11-29, 15:16 IST
why partners become unfaithful

Why Partners Become Unfaithful (Image Credit- Magnific)

जब हम किसी से प्यार करते हैं, तो पूरी लॉयल्‍टी के साथ उस रिश्ते को निभाने की कोशिश करते हैं। पार्टनर की खुशी का ध्यान रखते हैं, उसकी बात सुनते हैं और हर हालात में उसके साथ खड़े रहते हैं, लेकिन कई बार इतना सब करने के बाद भी सामने वाला धोखा दे जाता है। ऐसे में मन में सवाल आता है कि जब रिश्ते में प्यार की कमी नहीं थी, फिर भी पार्टनर ने ऐसा क्यों किया? क्या हमसे कोई गलती हुई या फिर सामने वाले के मन में कुछ और चल रहा था?

प्‍यार में वफादारी होने के बाद भी क्‍यों म‍िलता है धोखा?

दरअसल, किसी के धोखा देने की वजह हर रिश्ते में अलग होती है। कई बार रिश्ते में बातचीत की कमी, अनदेखी और कमिटमेंट को लेकर अलग सोच भी इसकी वजह बन जाती है। ऐसे में अच्छे रिश्ते में रहते हुए भी कुछ लोग धोखा दे जाते हैं। ऐसा क्‍यों होता है, आइए इसके बारे में जानते हैं-

why partners become unfaithful (1) Image Credit- Shutterstock

पार्टनर के बीच इमोशनल दूरी बढ़ जाना

कई बार दो लोग एक ही रिश्ते में होते हैं, लेकिन उनके बीच पहले जैसा कनेक्‍शन नहीं रह जाता है। दोनों साथ तो रहते हैं, लेकिन दिल की बातें पनहीं कर पाते। इसकी एक वजह बिजी लाइफस्टाइल और जिम्मेदारियां भी हैं। जब पार्टनर एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते और अपनी बातें शेयर करना बंद कर देते हैं, तो उनके बीच दूरी बढ़ने लगती है। ऐसे में कुछ लोग इस इमोशनल कनेक्शन को किसी दूसरे इंसान के साथ तलाशने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- महंगे गिफ्ट्स और बड़े सरप्राइज हुए पुराने, रिश्तों में इन छोटी बातों से दिल जीत रही है Gen-Z

बार-बार अनदेखा महसूस करना

हर इंसान चाहता है कि उसका पार्टनर उसकी बातों को सुने और उसकी भावनाओं को समझे, लेकिन जब किसी को बार-बार ऐसा लगे कि उसकी बातों की कोई अहमियत नहीं है, तो वह रिश्ते में खुद को अकेला महसूस करने लगता है। इसके पीछे कई बातें हो सकती हैं। जैसे-

  • पार्टनर की बातों को इग्‍नोर करना।
  • उम्मीदें पर पानी फेर देना।
  • बात कहने पर भी उसे गंभीरता से न लिया जाना।
  • रिश्ते में पहले जैसी अहमियत न मिलने का एहसास होना।
  • लगातार ऐसा महसूस होने से भी कुछ लोग सेकेंड ऑप्‍शन देख लेते हैं।

why partners become unfaithful (2) Image Credit- Shutterstock

रिश्ते में एक ही इंसान की चलना

किसी भी रिश्ते में दोनों की बातों और पसंद को बराबर अहमियत मिलनी चाहिए, लेकिन जब हर फैसला एक ही इंसान लेने लगे और दूसरे को हर बार उसकी बात माननी पड़े, तो द‍िक्‍कतें बढ़ जाती हैं। कई बार तो ऐसा होता है क‍ि एक पार्टनर इतना ज्यादा हावी हो जाता है कि दूसरे को अपनी मर्जी से कुछ करने का स्‍पेस ही नहीं म‍िल पाता। ऐसे रिश्ते में आपसी समझ और सम्मान कम होने लगता है और पार्टनर दूसरे की ओर आकर्षित होने लगता है।

यह भी पढ़ें- Toxic Relationship से बाहर निकलना क्यों है जरूरी? जानें बिना किसी पछतावे के मूव ऑन करने का सही तरीका

गुस्से में पार्टनर को धोखा देना

हर बार बेवफाई की वजह किसी दूसरे इंसान से प्यार होना नहीं होती है। कुछ लोग गुस्से या बदला लेने की भावना में भी ऐसा कदम उठा लेते हैं। जैसे अगर पार्टनर से किसी बात को लेकर लंबे समय से नाराजगी है या रोज छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते हैं, तो कुछ लोग सामने वाले को दुख पहुंचाने के लिए गलत फैसला लेते हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।