Nice Guy vs Bad Boy: अट्रैक्शन और सुकून के कन्फ्यूजन में कैसे चुनें पार्टनर?
-1785492320738.webp)
रिलेशनशिप की बात आते ही अक्सर महिलाएं एक अजीब दोराहे पर खड़ी हो जाती हैं। एक तरफ दिल 'बैड-बॉय' के उस अट्रैक्शन, थ्रिल और एडवेंचर की ओर भागने लगता है जो दिल की धड़कनें तेज कर सकता है। वहीं, दूसरी तरफ दिमाग एक नाइस गाय यानी सीधे-सादे और समझदार लड़के के सुकून और भरोसे को चाहता है। इस उलझन में यह समझ पाना बेहद मुश्किल हो जाता है कि लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप या शादी के लिए किसे चुना जाए। यदि आप भी यह जानना चाहती हैं तो इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...
NIH का अध्ययन बताता है, यह कन्फ्यूजन यूं ही नहीं है। दरअसल, महिलाओं की पसंद उम्र, समय और जीवन की प्राथमिकताओं के हिसाब से बदलती रहती है। ऐसे में समझते हैं कि अट्रैक्शन और स्टेबिलिटी के लिए सही लाइफ पार्टनर चुनने का सबसे प्रैक्टिकल तरीका क्या है।
बैड बॉय या गुड गाय: कब आते हैं पसंद?
एक्सपर्ट के अनुसार, जब कम उम्र यानी अर्ली 20s की लड़कियां होती हैं तो वे रोमांस, थ्रिल और लुक्स की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं। इस दौर में 'कैड' या 'बैड-बॉय' पर्सनैलिटी वाले पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं, क्योंकि उनके साथ लाइफ में एक एडवेंचर महसूस होता है।
जबकि, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है और जिम्मेदारी का अहसास होता है, प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल जाती हैं। तब महिलाएं एक ऐसे साथी की तलाश करती हैं जो 'फादर मटेरियल' हो यानी जो शांत हो, जिम्मेदार हो और लॉन्ग-टर्म में परिवार को सुरक्षा दे सके। इस पड़ाव पर सीधे और समझदार लड़के पहली पसंद बन जाते हैं।
महिलाएं पार्टनर में क्या-क्या चाहती हैं?
एक्सपर्ट के अनुसार, महिलाएं एक आदर्श पार्टनर के अंदर चार अलग-अलग खूबियां तलाशती हैं-
- अट्रैक्शन और पर्सनैलिटी: लड़के के बाहरी लुक पर आकर्षित होना, कॉन्फिडेंट दिखना आदि ये सब लड़कियों की चेक लिस्ट में शामिल होते हैं। लाइफ में थोड़ा थ्रिल और रोमांच होना, जो अक्सर 'बैड-बॉय' छवि वाले पुरुषों में देखने को मिलता है।
- करियर और मैच्योरिटी: महिलाएं अच्छा करियर, जॉब और जीवन में समझदारी देखती हैं। इससे अळग, उम्र और सोच का सही होना ताकि भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके, ये भी महत्वपूर्ण हैं।
- बेहतर पेरेंटिंग और पारिवारिक सोच: लड़की को बच्चों से प्यार करने वाला, घर बसाने की इच्छा रखने वाला और बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए तैयार रहने वाला चाहिए। भावनाओं पर नियंत्रण रखना और कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा रहना भी जरूरी है।
- प्यार करने वाला साथी: एक ऐसा इंसान जो अपनी पार्टनर का सम्मान करे, उसकी परवाह करे और एक सच्चा दोस्त बनकर रहे, ऐसे इंसान से लड़कियां प्यार करती हैं।

अट्रैक्शन बनाम सुकून: कैसे करें सही चुनाव?
अगर आप भी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि किसे चुना जाए, तो इन बातों पर गौर करें:
अस्थायी अट्रैक्शन को प्यार न समझें: 'बैड-बॉय' के साथ मिलने वाला थ्रिल अक्सर शुरुआती होता है। अगर उसमें सम्मान, भरोसा और आपकी परवाह नहीं है, तो ऐसा रिश्ता आगे चलकर सिर्फ दिल टूटने और मेंटल स्ट्रेस का कारण बनता है।
'नाइस गाय' का मतलब बोरिंग नहीं: एक शांत और सीधा लड़का आपको मानसिक सुकून देता है। इसका मतलब यह नहीं कि वह बोरिंग है, बल्कि इसका मतलब यह है कि वह आपके साथ एक सुरक्षित और स्थिर भविष्य बनाने के लिए गंभीर है।
यह भी पढ़ें- काम की भागदौड़ में खो रहा है प्यार? पार्टनर से बॉन्डिंग मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 4 आदतें
बैलेंस्ड पर्सनैलिटी की पहचान करें: सबसे बेहतरीन पार्टनर वही होता है, जिसमें थोड़ा सा थ्रिल और कॉन्फिडेंस हो, लेकिन साथ ही गहरी समझदारी और ईमानदारी भी हो।

एक्सपर्ट एडवाइस: रिलेशनशिप में बैलेंस ही है असली चाबी
एक्सपर्ट का मानना है कि 'बैलेंस्ड' पुरुष ही सबसे सफल पार्टनर साबित होते हैं। अगर आप एक खुशहाल और लंबा रिश्ता चाहती हैं, तो केवल पल भर के अट्रैक्शन के पीछे न भागें। यह देखें कि सामने वाला व्यक्ति मुश्किल समय में आपका साथ कैसे देता है और क्या वह आपकी इज्जत करता है या नहीं।
एक्सपर्ट पुरुषों को ये सलाह देती हैं तो महिलाओं को सिर्फ 'केयरिंग' या सिर्फ 'ऐरोगेंट' पुरुष पसंद नहीं आते। यदि आप अपनी फिटनेस, लुक और पर्सनैलिटी पर ध्यान देने के साथ-साथ केयरिंग और जिम्मेदार बनते हैं, तो आप एक परफेक्ट पार्टनर बन सकते हैं।
इस लेख के माध्यम से पता चलता है कि बैड-बॉय का क्रेज भले ही शुरुआत में किसी रोमांचक फिल्म जैसा लगे, लेकिन जिंदगी बिताने के लिए मानसिक शांति, भरोसा और आपसी समझ सबसे ज्यादा जरूरी होती है।
यह भी पढ़ें- क्या आपका पार्टनर भी हर छोटी बात पर करता है बहस? इन 7 सिंपल टिप्स से सुलझाएं झगड़े
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific/AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।