Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

बच्चों की बातचीत से पता चलता है भविष्य में कैसी रहेगी उनकी मेंटल हेल्थ? एक्सपर्ट से जानें

बच्चों के बातचीत करने का तरीका उनके भविष्य के मानसिक स्वास्थ्य का संकेत दे सकता है। स्टैनफोर्ड अध्ययन बताता है कि बोलने का लहजा और वाक्य-संरचना मानसिक दिक्कतों की ओर इशारा कर सकते हैं। 
Updated:- 2026-08-18, 15:44 IST
image

हम सब ने अक्सर लोगों को यह कहते सुना है कि हमारे बोलने का तरीका हमारे व्यक्तित्व और विचारों के बारे में बहुत कुछ बयां करता है। बातचीत के इसी लहजे से हम अनजाने में ही सही, दूसरों को परखने भी लगते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि बच्चों के बातचीत करने का तरीका उनकी आने वाली मेंटल हेल्थ के बारे में भी बहुत कुछ संकेत दे सकता है? अमूमन लोग बच्चों के बोलने के अजीब तरीके या भाषा के लहजे को नजरअंदाज कर देते हैं और यह मानकर छोड़ देते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ यह ठीक हो जाएगा। नीचे लेख में अध्ययन और कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से से जानें बच्चों के बोलने का स्टाइल उनकी मेंटल हेल्थ का भविष्य कैसे तय करता है। 

बच्चे के बोलने के तरीके पर रिसर्च क्या कहती है?

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के हालिया अध्धयन से सामने आया कि बच्चों की बातों के विषय से ज्यादा उनके बोलने का स्टाइल मायने रखता था। इसका मतलब यह है कि बच्चे अपने वाक्य किस तरह बना रहे थे जैसे कि और, को और लेकिन जैसे छोटे कनेक्टर शब्दों का उपयोग करना। अगर बच्चों की भाषा और वाक्य-संरचना से जुड़े ये संकेत लंबे समय तक बने रहें, तो यह भविष्य में उनके मानसिक स्वास्थ्य में आने वाली गंभीर दिक्कतों की ओर इशारा करते हैं। बता दें कि यह रिसर्च 9 से 13 वर्ष की आयु के 200 से अधिक बच्चों पर किया गया है।

Mental health warning signs in kids

इसे भी पढ़ें- पेरेंटिंग की ये 7 अनजानी गलतियां बच्चे के मन पर डालती हैं गहरा असर, जानिए कैसे बचें?

बच्चों की बातों से कैसे चलता है मानसिक स्थिति का पता?

जब बच्चे खेलते-कूदते या आपस में बात करते हैं, तो वे अपनी दुनिया के बारे में बहुत कुछ अनजाने में ही कह जाते हैं। अगर कोई बच्चा बहुत अधिक नकारात्मक बातें करता है, खुद को लेकर हीन भावना रखता है या बात-बात पर अत्यधिक डर और चिंता जाहिर करता है, तो यह उसके भीतर चल रहे मानसिक उथल-पुथल का संकेत हो सकता है।

वहीं जो बच्चे खुलकर अपनी भावनाएं, समस्याओं पर खुलकर चर्चा करते हैं और पॉजिटिव सोच रखते हैं, उनका मानसिक स्वास्थ्य भविष्य में मजबूत रहने की अधिक संभावना होती है। माता-पिता उनके बोलने के तरीके से यह भांप सकते हैं कि वे अंदर से कितने सुरक्षित या असहज महसूस कर रहे हैं।

नेगेटिव और पॉजिटिव बातों का असर

बच्चों की बातचीत में इस्तेमाल होने वाले शब्द उनके मानसिक स्वास्थ्य का आईना होते हैं। यदि बच्चा लगातार निराशाजनक बातें बोलता है, जैसे "मैं कुछ नहीं कर सकता" या "मुझसे कोई प्यार नहीं करता", तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस तरह की बातचीत भविष्य में डिप्रेशन या एंग्जायटी जैसी समस्याओं का संकेत हो सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ, कुछ बच्चे अपनी गलतियों से सीखते हैं और अपनी भावनाओं को शब्दों में ढालकर बड़ों से साझा करते हैं। साथ ही चुनौतियों का सामना करने की बात करते हैं। इस तरह की कम्युनिकेशन स्किल्स यह बताती है कि उनकी मानसिक स्थिति भविष्य में स्वस्थ रहेगी।

child mental hearlth warning sign

बच्चों की मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए क्या करें? 

बच्चों की मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि माता-पिता उनकी बातों को ध्यान से सुनें। अक्सर बड़े बच्चों की बातों को बचकानी समझकर टाल देते हैं, जिससे बच्चे अपनी भावनाएं अपने तक ही सीमित रखने लगते हैं और अंदर ही घुटने लगते हैं।

घर में ऐसा माहौल होना चाहिए जहां बच्चा बिना किसी डर के अपने मन की हर बात कह सके। आप जब बच्चों से दोस्तों की तरह बात करते हैं। उनकी समस्याओं को समझते हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन देते हैं, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं।

इसे भी पढ़ें- पेरेंट्स बनने के बाद भी बरकरार रहेगा प्यार, फॉलो करें ये 5 सिंपल रूल्स

अगर आपका बच्चा छोटा है, तो उनके बातचीत करने के तरीके पर खास ध्यान दें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

FAQ
 स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में बच्चों की बातचीत का विश्लेषण करने के लिए किस तकनीक का उपयोग किया गया?
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन में बच्चों की बातचीत का विश्लेषण करने के लिए नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) के चार आधुनिक मॉडलों का उपयोग किया गया है।
"बच्चों के बोलने का तरीका उनके मेंटल हेल्थ के बारे में बताता है" इसके अध्ययन लेखक कौन हैं?
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के न्यूरोसाइंस के डॉक्टोरल छात्र चेस एंटोनक्की इस अध्ययन के मुख्य लेखक हैं।
बच्चों के बोलने के तरीके में किन छोटे शब्दों के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया गया?
वाक्यों को जोड़ने वाले छोटे कनेक्टर शब्दों जैसे 'और', 'को' और 'लेकिन'के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया गया।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।